अपडेटेड 13 December 2023 at 13:51 IST
हो जाइए तैयार, जनवरी 2024 में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में; नोट करें डेट
Films will be released in January 2024: साल 2024 के पहले महीने जनवरी में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Films will be released in January 2024: साल 2023 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है। कुछ ही दिनों में नया साल शुरू होने वाला है। 2023 में हमने कई बड़ी फिल्में देखीं जो सस्पेंस, थ्रिलर, रोमांस और ड्रामा से भरपूर थी। हालांकि 2024 भी आपके लिए एंटरटेनमेंट की फुल डोज लेकर आ रहा है। जी हां, अगर आप मूवी लवर हैं तो आपको तैयार हो जाना चाहिए 2024 में कई बड़ी फिल्में देखने के लिए।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- क्या आप हैं मूवी लवर?
- जनवरी 2024 में ये फिल्में होंगी रिलीज
- यहां जाने रिलीज डेट
दरअसल, जनवरी 2024 में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें आपको रोमांस, ड्रामा, एक्शन से लेकर रोमांच तक, हर तरह की डोज मिलेगी। तो चलिए जानते हैं कि नए साल के पहले महीने में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं।
द डिप्लोमैट
Advertisement
11 जनवरी 2024 को बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' रिलीज होगी। इस फिल्म को शिवम नायर ने डायरेक्ट किया है। ये एक थ्रिलर मूवी है।
द रुसलान
Advertisement
साल 2024 में 12 जनवरी को आयुष शर्मा की 'द रुसलान' रिलीज होगी। फिल्म में उनके अपोजिट सुरीली मिश्रा नजर आएंगी। वहीं, फिल्म में विलेन का रोल जगपती बाबू निभा रहे हैं।
मेरी क्रिसमस
फिल्म 'मेरी क्रिसमस' 12 जनवरी को रिलीज होगी। ये कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ के अपोजिट साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति नजर आएंगे। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं।
मैं अटल हूं
इसके अलावा एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म को रवि जाधव ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जीवन पर आधारित है।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 13 December 2023 at 13:39 IST