अपडेटेड 21 April 2025 at 16:16 IST
'ब्राह्मण क्या कोई टॉयलेट है...'; अनुराग कश्यप के बयान पर फूटा इस एक्ट्रेस का गुस्सा, पहुंच गईं पुलिस थाने फिर...
Anurag Kashyap: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक कमेंट करना भारी पड़ गया है। गहना वशिष्ठ ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाने की मांग की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anurag Kashyap: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक कमेंट करना भारी पड़ गया है। उनके बयान से ब्राह्मण समुदाय में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। अब मॉडल और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने भी उनके खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है।
गौरतलब है कि अनुराग कश्यप ने लिख दिया था कि “ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा, कोई दिक्कत”। उनका ये कमेंट अब लोगों को रास नहीं आ रहा है, खासतौर पर ब्राह्मण लोगों को, जिस वजह से फिल्ममेकर के खिलाफ पुलिस FIR दर्ज कराई जा चुकी है।
गहना वशिष्ठ ने अनुराग कश्यप के खिलाफ दर्ज कराया केस
गहना वशिष्ठ ने सोमवार को अनुराग कश्यप के खिलाफ लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज करवाने की मांग की है। उन्होंने सवाल किया कि “ब्राह्मण क्या कोई टॉयलेट है जो कोई भी इस तरह के बयान देकर चले जाएगा?” उनका इस कमेंट पर गुस्सा फूट पड़ा है। गहना ने साफ सीधे शब्दों में कहा कि “क्या अनुराग नशे में थे जो उस तरह के बयान दे रहे हैं”।
खबरों की माने तो, गहना वशिष्ठ ने आगे ये भी कहा कि “अनुराग कश्यप का बयान काफी बेकार है। उन्होंने क्या ब्राह्मणों को टॉयलेट समझ रखा है? आप फिल्मों के लिए कुछ भी बयान दोगे? नशे में थे क्या आप? आप पांच साल बिजी रहो, किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन इस तरह के बयान अगर किसी और धर्म के लिए दिया होता तो अब तक फतवे जारी हो गए होते”।
Advertisement
इसके अलावा, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए भी डायरेक्टर को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने लिखा- “ब्राह्मण कहां हैं सारे। क्यों चुप है। इस घमंडी आदमी को कोई मुंहतोड़ जवाब क्यों नहीं दे रहा है। प्लीज ऐसे बयान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें”।
अनुराग कश्यप की टिप्पणी ‘अपमानजनक और भड़काऊ’
गहना से पहले वकील आशुतोष दुबे ने भी इस संबंध में मुंबई पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखकर अनुराग कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की था। दुबे का कहना है कि अनुराग कश्यप की टिप्पणी अपमानजनक, भड़काऊ और समाज में नफरत फैलाने वाली है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 21 April 2025 at 16:16 IST