अपडेटेड 13 July 2023 at 21:25 IST

Gadar 2 का नया पोस्टर रिलीज, तारा सिंह बोले- ‘जब बात परिवार और देश पर आए तो…’

Gadar 2 का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सनी देओल दमदार और अवतार में दुश्मनों पर वार करते नजर आ रहे हैं। 

Follow : Google News Icon  
Gadar 2 New Poster
Gadar 2 New Poster | Image: self

Gadar 2 New Poster: फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीजें जानने के लिए लोग उत्सुक हैं। मेकर्स समय-समय पर फिल्म से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करते रहते हैं। पिछले काफी समय से फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर से पहले मेकर्स ने ‘गदर 2’ का एक नया पोस्टर रिलीज किया, जिसमें तारा सिंह दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

खबर में आगे पढ़ें…

  • ‘गदर 2’ का नया पोस्टर रिलीज 
  • इस महीने के अंत में आ सकता है फिल्म का ट्रेलर
  • 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म

दुश्मन के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हैं तारा सिंह

फिल्म ‘गदर 2’ का नया पोस्टर काफी शानदार है। तारा सिंह (सनी देओल) युद्ध के मैदान में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ में एक बड़ा पहिया लिया हुआ है और वे काफी गुस्से में हैं। ऐसा लग रहा है मानो वे दुश्मन पर अटैक करने जा रहे हैं। तारा के पीछे कई अन्य सैनिक हाथ में बंदूक लिए लड़ते नजर आ रहे हैं। 

पोस्टर शेयर करते हुए तारा सिंह ने लिखा, “जब बात परिवार और देश पर आए, तो तारा सिंह के सामने कोई भी दुश्मन न टिक पाए। गदर 2 आ रही है बड़े पर्दे पर, आग लगाने स्वतंत्रता दिवस पर।” यह फिल्म 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। 

Advertisement

पोस्टर देख फैंस हो रहे क्रेजी

फिल्म के नए पोस्टर ने फैंस में जोश और उत्साह भर दिया है। पोस्टर रिलीज के साथ ही ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। सनी देओल के पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इतिहास दोहरा रहा है।” दूसरे शख्स ने लिखा, “बवाल मचने वाला है।” वहीं एक यूजर ने लिखा कि इस बार सभी तारा सिंह के साथ पाकिस्तान चलते हैं और अपनी सकीना को वापस लेकर आते हैं। इसके अलावा भी यूजर्स कई मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Gadar 2: 'सास' अमीषा पटेल ने 'बहू' सिमरत को किया डिफेंड, फिर भी हो गईं ट्रोल...जानें क्यों?

Advertisement

महीने के अंत में आ सकता है फिल्म का ट्रेलर

‘गदर 2’ में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी नजर आने वाली है। तारा सिंह और सकीना की केमिस्ट्री फैंस काफी पसंद करते हैं। इस बार फिर से निर्देशन की जिम्मेदारी अनिल शर्मा ने संभाली है। डायरेक्टर के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी फिल्म में लीड रोल में हैं। फिल्म का टीजर पहले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई के अंतिम सप्ताह में मेकर्स इसका टीजर रिलीज कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Gadar के फैन हैं तन्जानिया के किली पॉल, 'तू निकला गड्डी' पर दिखाया जबरदस्त डांस, Sunny Deol ने किया शेयर

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 13 July 2023 at 21:24 IST