Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 2 दिन में 26 करोड़ पार, ‘चांद मेरा दिल’ की धीमी शुरुआत

Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका शुरू हो गया है। इस फिल्म की 2 दिन में कमाई 26 करोड़ के पार पहुंच गई है। वहीं ‘चांद मेरा दिल’ की धीमी शुरुआत हुई है। आइए जानते हैं कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Follow : Google News Icon  
Box Office Collection
Box Office Collection | Image: instagram

Box Office Collection: शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।‘दृश्यम 3’, ‘चांद मेरा दिल’, 'करप्पू' और 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। हालांकि इन सबके बीच मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं और दूसरे दिन भी शानदार कमाई करते हुए 26 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं बाकी फिल्मों का हाल।

‘चांद मेरा दिल’ की रही धीमी शुरुआत

अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज के साथ दस्तक दी। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस रोमांटिक फिल्म को युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फिल्म को समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रही। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन रात 10:30 बजे तक करीब 2.90 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं इसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 15 प्रतिशत दर्ज की गई है।

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी किया शानदार प्रदर्शन

मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। 21 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने शुरुआती ट्रेंड के मुताबिक 10.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 26.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। फिल्म की दूसरे दिन की ऑक्यूपेंसी 43.6 प्रतिशत रही, जो दर्शकों के मजबूत रिस्पॉन्स को दिखाती है।

‘करुप्पू’ ने 8वें दिन पार किया 121 करोड़ का आंकड़ा

सूर्या स्टारर तमिल फिल्म ‘करुप्पू’ भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.85 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 8वें दिन फिल्म ने करीब 7.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 121.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। फिल्म की ऑक्यूपेंसी 31.4 प्रतिशत दर्ज की गई।

Advertisement

‘राजा शिवाजी’ की कमाई में आई गिरावट

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने शुरुआती हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि अब चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई धीमी पड़ती नजर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 0.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 89.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: संजय दत्त के जेल जाने को याद कर बेटी त्रिशला का छलका दर्द

Advertisement
Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड