Emmanuel Macron: अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी समेत कई बॉलीवुड सितारों से मिले फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, बताया ‘भारतीय सिनेमा के लीजेंड्स’

Emmanuel Macron meets Bollywood Celebs: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने मुंबई में कई बॉलीवुड सितारों से मुलाकात की है।

Follow : Google News Icon  
Emmanuel Macron meets Bollywood Celebs
Emmanuel Macron meets Bollywood Celebs | Image: @EmmanuelMacron/X

Emmanuel Macron meets Bollywood Celebs: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वो 16 फरवरी की देर रात मुंबई पहुंचे थे जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया। 17 फरवरी को उन्होंने मुंबई में भारतीय सिनेमा के कई कलाकारों से मुलाकात की है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इमैनुएल मैक्रों सोमवार देर रात अपनी पत्नी ब्रिजिट के साथ मुंबई पहुंचे थे। आपको बता दें कि ये मैक्रों की चौथी भारत यात्रा है लेकिन वो मुंबई पहली बार आए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ी ही गर्मजोशी से अपने दोस्त का खास अंदाज में स्वागत किया है।

Image

बॉलीवुड कलाकारों से मिले इमैनुएल मैक्रों

इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को अपने एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें दिख रहा है कि कैसे वो दिग्गज एक्टर अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, फिल्ममेकर जोया अख्तर, एक्ट्रेस शबाना आजमी और ऋचा चड्ढा से मुलाकात करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कैप्शन में लिखा है- “भारतीय सिनेमा के दिग्गजों के साथ। संस्कृति हमें एक साथ लाती है”।

पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई के लोक भवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ हुई मुलाकात से एक फोटो भी साझा की है जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते दिख रहे हैं। इसके साथ पीएम मोदी लिखते हैं- "मुंबई में अपने दोस्त, राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें ये शहर बहुत पसंद आया और उन्होंने आज सुबह अपनी दौड़ का भी खूब आनंद लिया"।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'हम दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे, मुंबई और फिर दिल्ली में मिलते हैं दोस्त', राष्ट्रपति मैक्रों के भारत दौरे पर बोले PM मोदी

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड