Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग, पास में ही है कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर, आखिर कौन है 'सिंघम' के डायरेक्टर का दुश्मन?
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर बीती रात ताबड़तोड़ गोलियां चली। हमलवारों ने चार राउंड फायरिंग की। घटना के बाद मौके पर पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीमें जुटी हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Rohit Shetty House Firing News: मुंबई के जुहू से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई। इस घटना के बाद शेट्टी के घर के ईर्द-गिर्द भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
राहत की बात ये है कि फायरिंग में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मुंबई पुलिस के आला अधिकारी, जोनल पुलिस और क्राइम ब्रांच पहुंची। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। साथ ही घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं।
रोहित शेट्टी के घर के बाहर किसने की फायरिंग?
फिलहाल किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर डायरेक्टर के घर के बाहर गोलीबारी किसने की। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। कुछ अज्ञात बदमाशों ने शेट्टी के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सनसनी फैला दी। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर जाने-माने डायरेक्टर का दुश्मन कौन है? इस फायरिंग के पीछे मकसद क्या है?
घटना की जांच में जुटी पुलिस
मुंबई पुलिस के मुताबिक, रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है। पुलिस फिलहाल इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के लिए हर संभव एंगल से जांच कर रही है। हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है।
Advertisement
शेट्टी के घर फायरिंग से फैंस हुए परेशान
कहा जा रहा है कि मामले में जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। दूसरी तरफ, रोहित शेट्टी के फैंस इस घटना से परेशान हैं। इस पूरे मामले को लेकर अभी तक, रोहित शेट्टी या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
जुहू में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर
बता दें कि रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। उनके घर के आस-पास कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर हैं। इस गोलीबारी की घटना ने एक बार फिर सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर ध्यान खींचा है।
Advertisement
रोहित शेट्टी के बारे में
बॉलीवुड के सुपरहिट डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने जबरदस्त एक्शन, शानदार वीएफएक्स और बड़े बजट की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने कॉमेडी जॉनर में भी कई हिट फिल्में बनाई है। उनकी पॉपुलर फिल्मों में 'सिंघम' सीरीज, 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी शामिल हैं। इसके अलावा वो टीवी पर भी रुतबा जमा चुके हैं। उन्होंने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' होस्ट कर रखा है।