उदयपुर में फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट पर 30 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप, मामला दर्ज
Vikram Bhatt: उदयपुर के एक डॉक्टर ने फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट पर 30 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप लगाया है। इस शिकायत पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Vikram Bhatt: हिन्दी सिनेमा के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट के खिलाफ राजस्थान के उदयपुर में करीब 30 करोड़ से अधिक रुपये की कथित ठगी का मामला दर्ज किया है। खबरों के अनुसार यह मामला भूपालपुरा शहर के डॉ. अजय मुर्डिया ने FIR दर्ज कराई है।
जी हां, खबरों के मुताबिक डॉ. अजय मुर्डिया ने FIR में विक्रम भट्ट के अलावा, उनकी पत्नी और बेटी कृष्णा भट्ट के अलावा अन्य कई लोगों के ऊपर मामला दर्ज कराई है। खबरों के अनुसार चार फिल्में बनाए जाने का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार प्रोडक्शन हाउस ने फिल्में नहीं बनाई, जिसके बाद यह मामला दर्ज कराई गई।
30 करोड़ रुपये से अधिक ठगी का आरोप
डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनके सहयोगियों पर आरोप है कि 'चार फिल्में के लिए एग्रीमेंट के आधार पैसे का भुगतान विक्रम भट्ट की कंपनी को किया गया था, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार प्रोडक्शन हाउस ने फिल्में नहीं बनाई। आरोप है कि चार में से दो फिल्में बनाई, लेकिन उनके राइट्स नहीं उन्हें दिए।
रुपयों के गलत इस्तेमाल का आरोप
विक्रम भट्ट और उनके सहयोगियों पर आरोप है कि पैसा जिस उद्देश्य के लिए प्रोडक्शन हाउस को दिया गया था, उस पैसे को फिल्म बनाने की जगह अपने हितों की पूर्ति के लिए इस्तेमाल किया था। यह भी आरोप है कि जिस फिल्म पर सबसे अधिक पैसे लगे थे, उस फिल्म का निर्माण उन्होंने शुरू ही नहीं किया।
Advertisement
FIR दर्ज होने पर विक्रम भट्ट का रिप्लाई
उदयपुर में दर्ज 30 करोड़ से अधिक रुपये की कथित ठगी के मामले में विक्रम भट्ट का कहना है कि 'FIR के बारे में आज भी पता चल है। उन्होंने कहा 'राजस्थान पुलिस को गुमराह किया जा रहा है। अगर उनका आरोप है कि 30 करोड़ रुपये का घपला किया है, तो उनके पास कोई कागजात होंगे। ऐसा हो ही नहीं सकता और मैं उन्हें जानता भी नहीं हूं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
खबरों के अनुसार शिकायत के आधार पर विक्रम भट्ट के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है। खबरों के अनुसार पुलिस वित्तीय लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।