अपडेटेड 2 February 2024 at 13:43 IST

Poonam Pandey: 'इतनी बड़ी बीमारी फिर भी चेहरे पर स्माइल', एक्ट्रेस के निधन पर फैंस यूं कर रहे रिएक्ट

Poonam Pandey Passes Away: पूनम पांडे की मौत के बाद उनके आखिरी पब्लिक अपीयरेंस के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है।

Follow : Google News Icon  
Poonam Pandey
पूनम पांडे | Image: Instagram

Poonam Pandey Passes Away: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन पूनम पांडे की 32 साल की उम्र में मौत हो गई है। वह बीते कुछ समय से सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) से जूझ रही थीं। वह अपने आखिरी दिनों में भी काफी एक्टिव थीं। अब उनकी मौत के बाद उनके आखिरी पब्लिक अपीयरेंस के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है।

पूनम पांडे एक मशहूर मॉडल थीं जो अक्सर विवादों में छाई रहती थीं। वह सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं जिसके बारे में किसी को नहीं पता था। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर पोस्ट कर रही थीं। अभी चार दिनों पहले ही उन्हें गोवा में पार्टी करते देखा गया था। वह इतनी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, फिर भी उनके चेहरे पर कभी मायुसी नहीं देखी गई। 

पूनम पांडे के आखिरी इवेंट का वीडियो वायरल

पूनम पांडे की उम्र मात्र 32 साल थी जब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के चलते दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। वह आए दिन पैपराजी द्वारा मुंबई में स्पॉट होती रहती थीं। उन्होंने कभी अपने फैंस को एंटरटेन करने का मौका नहीं गंवाया। शायद यही कारण है कि उनके अचानक आई निधन की खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। लोग हैरान हैं कि जो पूनम चार दिन पहले तक पार्टी कर रही थीं, वह आज दुनिया में नहीं रहीं।

उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ट्रिब्यूट दे रहे हैं। कुछ लोग उनकी पॉजिटिविटी की भी तारीफ कर रहे हैं। उनके आखिरी पब्लिक अपीयरेंस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस का दिल टूट गया है। एक फैन ने लिखा- ‘कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रही थीं, फिर भी कभी चेहरे से मुस्कान नहीं गई’।

Advertisement

#PoonamPandey Smiling While Posing Infront Of Media With #DivyaAgarwal At Her Very Last Media Event pic.twitter.com/KXPoir7BQZ

— SuryakantSingh (@suryakant88) February 2, 2024

#PoonamPandey. Girl you were too strong, in Cancer condition you still came out for your friends. Its a Sad and shocking News 

RIP POONAM PANDEY pic.twitter.com/SMhjUUNpmz

— BRAKING NEWS 🤯 (@Jamesneeesham) February 2, 2024

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं दूसरा फैन लिखता है- ‘पूनम पांडे ने वाकई अपनी जिंदगी ऐसे जी जैसे आखिरी दिन हो। शायद इसलिए क्योंकि उन्हें पता था कि उनका कोई भी दिन आखिरी हो सकता है’। 

Look at the smile on her face at her last media event. Respect 🫡

She literally lived her life like every day is a last day and for her she knew it could be any day 🫡#PoonamPandey dies of cervical cancer.

ॐ शांति।🙏

pic.twitter.com/0ggDj7tRoi

— द्रोण 🔥 (@dronaparashar) February 2, 2024

पूनम पांडे ने कानपुर में ली अंतिम सांस

पूनम पांडे की पीआर टीम ने एक बयान जारी करते हुए उनकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूनम पांडे का निधन उनके होमटाउन कानपुर में हुआ था। साथ ही, परिवार ने इस मुश्किल घड़ी में प्राइवेसी की भी मांग की है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Poonam Pandey के निधन से सदमे में Kangana Ranaut, लिखा- ‘एक जवान महिला को कैंसर से खोना तबाही’
 

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 2 February 2024 at 13:40 IST