अपडेटेड 7 May 2023 at 15:27 IST
Exclusive: क्या है 'IB71' के पीछे की कहानी? Vidyut Jammwal ने बताई भारत-पाकिस्तान के जंग की अनसुनी दास्तां
Vidyut Jammwal और Anupam Kher ने रिपब्लिक भारत के साथ exclusive Interview में आईबी 71 को लेकर कई अहम बातें साझा कीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Vidyut Jammwal Anupam Kher exclusive Interview: एक्शन स्टार विद्युत जामवाल के फैंस लंबे समय से एक्टर के एक्शन को देखने के लिए बेताब थे, लेकिन अब जल्द ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, विद्युत की फिल्म 'IB71' अब रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक्शन हीरो के रूप में मशहूर Vidyut Jammwal मूवी के प्रमोशन में जोर-शोर जुट गए हैं। विद्युत और दिग्गज एक्टर अनुपम खेर रिपब्लिक भारत के दफ्तर पहुंचे और फिल्म के बारे में खास बातचीत की।
दोनों एक्टर्स ने फिल्म और तमाम मुद्दों पर चर्चा की। विद्युत फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 'IB71' की कहानी क्या है ये किस पर आधारित है।
क्या है 'IB71' के पीछे की कहानी?
रत और पाकिस्तान की लड़ाई पर कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं लेकिन इस फिल्म में क्या खास है और उन्हे 50 साल पुरानी कहानी दर्शकों के बीच लाने का आइडिया कैसे आया? सवाल पर Vidyut Jammwal ने बताया कि इसके बारे में लोग जानते हैं। ये दुनिया का सबसे बड़ा मिशन था, लेकिन लोग ये नहीं जानते हैं कि 'IB71' दुनिया के टॉप सीक्रेट सर्विस में गिना जाता है। लोगों को CIA और FBI के बारे में जानकारी तो है लेकिन वे IB71 के बारे में नहीं जानते हैं, लोगों में इसे लेकर काफी कंफ्यूजन है कि ये आखिर कौन सा खुफिया विभाग है। बस यही मकसद था लोगों के सामने इस कहानी को लाने का।
इस मुद्दे को लोगों के सामने लाना बेहद जरूरी था- Vidyut Jammwal
Vidyut Jammwal ने बताया कि हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को महज 13 दिनों में हराया। लेकिन लोगों को ये नहीं मालूम की इस लड़ाई में पाकिस्तान के साथ चीन भी था, उनका जिक्र नहीं हुआ। इसलिए इस मुद्दे को सामने लाना बहुत जरूरी था और मैं बहुत खुश हूं कि मैं लोगों के सामने इसे लाने में कामयाब हुआ।
Advertisement
विद्युत जामवाल ने अपने किरदार के बारे में भी बात की। वे जासूस की भूमिका में हैं जो पाकिस्तान जाकर काम करते हैं। अनुपम खेर ने भी फिल्म और आईबी से जुड़े अपने निजी अनुभव साझा किए।
यह भी पढ़ें... Exclusive: IB 71 में Anupam Kher का दमदार किरदार, बताया- चाचा आईबी में थे, कभी समझा नहीं वे करते क्या थे?
Advertisement
आपको बता दें कि Vidyut Jammwal ने न सिर्फ इस फिल्म में एक्टिंग की है बल्कि ये उनकी बतौर प्रोड्यूलर पहली फिल्म भी है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया था।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 7 May 2023 at 15:16 IST