अपडेटेड 21 April 2025 at 19:27 IST

Gadar 2 के बाद अब Jaat के लिए सौतेली बहन ईशा ने दिखाया सपोर्ट, 'भैया' सनी देओल के लिए लिखा प्यारा मैसेज

Esha Deol Watches Jaat: एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने भैया सनी देओल की लेटेस्ट मूवी 'जाट' देखी जिसके बाद वो उनकी तारीफ करती नहीं थक रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Esha Deol Watches Jaat
Esha Deol Watches Jaat | Image: X

Esha Deol Watches Jaat: सनी देओल (Sunny Deol) की लेटेस्ट रिलीज मूवी 'जाट' इस समय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी ये ठीकठाक कमाई कर रही है। इस बीच, सनी को सपोर्ट करने के लिए उनकी बहन ईशा देओल भी आगे आ चुकी हैं।

बीते कुछ सालों में धर्मेंद्र की दोनों पत्नियों के बच्चों के रिश्ते में मधुरता देखी जा रही है। सनी और ईशा सौतेले भाई-बहन हैं। दोनों परिवारों के बीच कभी इतनी बनी नहीं लेकिन मुसीबत आने पर हमेशा दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं।

ईशा देओल ने देखी सनी देओल की फिल्म 'जाट' 

ईशा देओल ने अब अपने बड़े भाई सनी देओल की लेटेस्ट मूवी 'जाट' देखी। वो अपने कुछ दोस्तों को लेकर संडे नाइट पर ‘जाट’ देखने के लिए थिएटर पहुंची थीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने मूवी एक्सपीरियंस की झलक दिखाई और साथ ही सनी देओल के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा है।

धूम स्टार ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर ‘जाट’ से सनी का एंट्री सीन पोस्ट किया है जिसके साथ वो प्यार बरसाते हुए लिखती हैं- ‘भैया के लिए केवल प्यार, प्यार और प्यार’। उनकी इस स्टोरी को घायल स्टार ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रीशेयर किया है।

Advertisement

जब चारों बहन-भाई को साथ लेकर आई ‘गदर 2’!

सनी देओल ने 2023 में अपनी आईकॉनिक मूवी के सीक्वल ‘गदर 2’ के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक किया था। उस समय ईशा ने खासतौर पर फिल्म की स्क्रीनिंग रखी जिसमें कुछ ऐसा देखने के लिए मिला जिसे देखने के लिए उनके पिता और लीजेंड्री स्टार धर्मेंद्र की आंखें तरस गई थीं। सालों बाद उनके चारों बच्चे- सनी, बॉबी, ईशा और अहाना एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आए थे। फैंस को भी ये फैमिली मूमेंट काफी पसंद आया था।

ये भी पढे़ंः एलन मस्क की मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं जैकलीन, जानिए दोनों के बीच क्या है रिश्ता?

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 April 2025 at 19:27 IST