इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू, ऐन वक्त पर रद्द करना पड़ा बेंगलुरू इवेंट; फैंस से बोले- पिक्चर अभी बाकी है...

इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू का शिकार हो गए हैं। मेडिकल टेस्ट में स्वाइन फ्लू (H1N1) की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दे दी है।

Emraan Hashmi
Emraan Hashmi | Image: Instagram

Emraan Hashmi Diagnosed with Swine Flu: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'आवारापन 2' की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं। इस बीच, उनकी तबीयत खराब हो गई है। कुछ दिनों से सुस्त चल रहे इमरान ने जब अपना स्वाइन फ्लू का टेस्ट करवाया, तो रिपोर्ट सीधे पॉजिटिव आ गई।

दरअसल, इमरान हाशमी काम के सिलसिले में जगह-जगह ट्रैवल कर रहे थे। हाल ही में वे रांची गए थे और लौटने के बाद से  बीमार महसूस कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने अपना मेडिकल टेस्ट करवाया। शुक्रवार के दिन उनकी रिपोर्ट आई, जिसमें स्वाइन फ्लू (H1N1) की पुष्टि हुई। अब डॉक्टरों ने उन्हें सख्त हिदायत देते हुए आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दे दी है।

बेंगलुरु इवेंट में शामिल नहीं हो पाएंगे हाशमी

बीमार होने के चलते इमरान हाशमी अब बेंगलुरु में होने वाले इवेंट में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस खबर के सामने आते ही उनके लाखों चाहनेवाले निराश हो गए। हालांकि, उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि इवेंट को दोबारा आयोजित किया जाएगा।  

इमरान हाशमी ने फैंस को दी गुड न्यूज

इमरान हाशमी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'हे बैंगलोर, मैं सच में बहुत बीमार हूं और दुर्भाग्य से बैंगलोर शो में नहीं आ पाऊंगा। लेकिन पिक्चर खत्म नहीं हुई, बस पोस्टपोन हुआ है! मैं आप सभी से 12 सितंबर यानी शनिवार को सनबर्न यूनियन में मिलूंगा। आपके टिकट नई तारीख तक वैलिड रहेंगे। आप लोगों से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता!' इमरान के इतना कहने पर फैंस ने राहत की सांस ली और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Advertisement

दो दशक बाद स्टेज पर कमबैक

इमरान हाशमी करीब दो दशक (20 साल) के लंबे इंतजार के बाद स्टेज पर शानदार कमबैक करने जा रहे हैं। 'मिड-डे' की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान बॉलीवुड थीम पर आधारित दो बड़े इवेंट्स में अहम कलाकार के रूप में शामिल होने वाले थे। इसमें से पहला इवेंट बेंगलुरु में और दूसरा हैदराबाद में होना था।

रिपोर्ट्स का दावा है कि इन दोनों शोज के लिए इमरान हाशमी ने 2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली है। बेंगलुरु में होने वाले शो का नाम 'द इमरान एरा' रखा गया, जहां एक्टर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे 'मर्डर', 'आशिक बनाया आपने' और 'जन्नत' के सदाबहार गानों पर परफॉर्म करने वाले थे। वहीं, हैदराबाद में उनका इवेंट मशहूर डीजे गणेश के साथ एक धमाकेदार स्टेज शो होना था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर नया बवाल, बिहारी-कश्मीरी पंडितों की टिप्पणी को लेकर घिरे समय रैना, BJP बोली- सस्ती TRP के लिए…

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड