‘अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और…’; Dhurandhar 2 में ये स्टार निभाएगा बड़े साहब का रोल? फूले नहीं समा रहे फैंस

Dhurandhar 2: Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ की रिलीज में कुछ ही दिन बचे हैं। पहला पार्ट सबसे बड़े सवाल से खत्म हुआ था कि ये “बड़े साहब” हैं कौन।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 | Image: instagram

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा के किरदार से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी ‘धुरंधर 2’ की रिलीज में कुछ ही दिन बचे हैं। पहला पार्ट सबसे बड़े सवाल से खत्म हुआ था कि ये “बड़े साहब” हैं कौन। आए दिन सोशल मीडिया पर इस रोल को लेकर तरह-तरह की फैन थियोरी वायरल हो रही हैं। इस बीच, अब एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिससे हिंट मिल रहा है कि ये किरदार कौन निभा सकता है जिसपर करोड़ों लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि बड़े साहब या तो दाऊद इब्राहिम के लिए एक कोड है, या फिर ये मौलाना मसूद अजहर हो सकता है। ‘धुरंधर’ की कहानी हमजा द्वारा रहमान डकैत (अक्षय खन्ना द्वारा अभिनीत) की हत्या करने के बाद खत्म होती है। अब हमजा के निशाने पर मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और बॉस बड़े साहब है।

‘धुरंधर 2’ में कौन होगा बड़े साहब?

इस बीच, लेटरबॉक्सड ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के कास्ट और क्रू का परिचय देते हुए एक पेज बनाया है। पहले पार्ट के कलाकारों में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, दानिश पंडोर और राकेश बेदी शामिल हैं। वहीं सीक्वल में भी कुछ नए नाम जुड़ रहे हैं, जिनमें राज जुत्शी (जिनके पाकिस्तानी जनरल की भूमिका निभाने की अफवाह है) और यामी गौतम (कैमियो रोल में) शामिल हैं। इनके अलावा, इमरान हाशमी का नाम भी लिस्ट में शामिल है जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

बड़े साहब के रोल में इमरान हाशमी?

जैसे ही लेटरबॉक्सड का ये स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, वैसे ही फैंस के धड़ाधड़ रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक ने लिखा- ‘अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ’, तो दूसरा फैन कमेंट करता है- ‘ये इमरान हाशमी की दुनिया है और इसमें हम रह रहे हैं’। तीसरे ने लिखा- ‘इमरान हाशमी की एंट्री से ‘धुरंधर 2’ और बड़ी हो गई’। 

Advertisement

हालांंकि, आपको ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। लेटरबॉक्सड एक पब्लिक वेबसाइट है जिसमें आम जनता भी एडिट कर सकती है। ऐसे में जबतक मेकर्स कंफर्म ना करें, तबतक बड़े साहब की कास्टिंग को लेकर कुछ भी जाहिर तौर पर नहीं कहा जा सकता।

ये भी पढ़ेंः अरावली पहाड़ियों के घने जंगलों के बीच इस रिजॉर्ट में शादी करेंगे रश्मिका-विजय, शाही मेजबानी के लिए मशहूर; इतना है एक रात का किराया

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड