BO Collection: ‘दृश्यम 3’ ने पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा, ‘करुप्पू’ भी बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल, जानें बाकी फिल्मों का हाल

Saturday Box office Collection: ‘दृश्यम 3’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए तीन दिन बीत गए हैं। इस फिल्म ने 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं सूर्या की फिल्म करप्पू भी कमाल दिखा रही है। आइए जानते हैं बाकी की फिल्मों की कमाई का हाल।

Follow : Google News Icon  
Box office Collection
Box office Collection | Image: X

Saturday Box office Collection: इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। Drishyam 3 और Karuppu ने वीकेंड पर शानदार कमाई कर दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। वहीं Chand Mera Dil और Pati Patni Aur Woh Do भी अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। शनिवार को फिल्मों की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला।

‘दृश्यम 3’ का तीसरे दिन का कलेक्शन

मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ और दूसरे दिन 11.05 करोड़ की कमाई की थी। वीकेंड का फायदा फिल्म को तीसरे दिन भी मिला और शनिवार को इसने 13.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 40.60 करोड़ पहुंच गया है।

‘करुप्पू’ ने दूसरे वीकेंड में दिखाई ताकत

सूर्या की तमिल फिल्म ‘करुप्पू’ भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.85 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया था। दूसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली। आठवें दिन फिल्म ने 7.80 करोड़ कमाए थे, जबकि नौवें दिन इसकी कमाई बढ़कर 12.20 करोड़ पहुंच गई। अब फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 133.85 करोड़ हो चुका है।

‘चांद मेरा दिल’ की धीमी कमाई

लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3 करोड़ का कारोबार किया था। शनिवार को फिल्म को वीकेंड का थोड़ा फायदा मिला और इसने दूसरे दिन 3.65 करोड़ की कमाई कर ली। अब इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 6.65 करोड़ हो चुका है।

Advertisement

‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई जारी

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 29 करोड़ की कमाई की थी। आठवें दिन इसका कलेक्शन 1.35 करोड़ रहा, जबकि नौवें दिन फिल्म ने 2.41 करोड़ का बिजनेस कर लिया। इसके साथ ही मूवी का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 32.76 करोड़ पहुंच गया है।

वीकेंड में बढ़ी फिल्मों की रफ्तार

शनिवार को वीकेंड शुरू होते ही फिल्मों की कमाई में उछाल साफ देखने को मिला। खासकर ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर जारी है। अब सभी की नजरें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं, जहां फिल्मों की कमाई में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बेटे की तारीफ करते हुए छलक पड़े डेविड धवन के आंसू, वरुण ने यूं संभाला

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड