Dream Girl 2 Day 5 BO: आयुष्मान ने पूजा बनकर बिखेरा जलवा, पांच दिनों में 50 करोड़ पार, मंगलवार को Gadar 2 को पछाड़ा

आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने पांच दिनों में ही 50 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली।

Follow : Google News Icon  
Dream Girl 2 Day 5 Box Office Collection

image- instagram
Dream Girl 2 Day 5 Box Office Collection image- instagram | Image: self

Dream Girl 2 Day 5 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने आते ही बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेर दिया है। ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ की सुनामी का फिल्म पर खास असर नहीं दिखा और वह अपनी स्पीड से आगे बढ़ती जा रही है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने पांच दिनों में ही 50 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली।

खबर में आगे पढ़ें-

  • ‘ड्रीम गर्ल 2’ की पूजा ने बजाई लोगों के दिलों की घंटी
  • ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने पांचवे दिन भी कर दिया कमाल
  • ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टोटल कलेक्शन हुआ 51.83 करोड़ रुपए

(‘ड्रीम गर्ल 2’ ने डे 5 पर कमाए 5.70 करोड़ रुपए, image- instagram)

‘ड्रीम गर्ल 2’ का पांचवे दिन भी चला जादू

राज शांडिल्य अपनी सुपरहिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल लेकर आए जो पहले पार्ट की तरह ही लोगों का दिल जीत रहा है। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने परम के साथ साथ पूजा का किरदार भी निभाया है। फिल्म में वह अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते नजर आए। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसकी कमाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

Advertisement

‘ड्रीम गर्ल 2’ की 50 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री

Sacnilk ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ के पांचवे दिन का शुरुआती कलेक्शन साझा किया है जो देखने में काफी शानदार है। हालांकि, ये अर्ली ट्रेंड के हिसाब से हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। फिल्म ने अपने पहले मंगलवार को 5.70 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसके बाद ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टोटल कलेक्शन 51.83 करोड़ रुपए हो गया है। मंगलवार को फिल्म ने सनी देओल की 'गदर 2' को भी पछाड़ दिया जिसने करीब 5.10 करोड़ रुपए की कमाई है। 

(‘ड्रीम गर्ल 2’ ने पार किया 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा, image- Sacnilk)

Advertisement

‘ड्रीम गर्ल 2’ ने पास किया मंडे टेस्ट?

वीकेंड खत्म होने के बाद सोमवार को पहला वर्किंग डे आता है जिसमें कमाई में गिरावट देखी जाती है। ऐसे में किसी भी फिल्म के लिए मंडे टेस्ट काफी अहम होता है। आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ की पहले सोमवार को कमाई गिर गई थी लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने चौथे दिन यानि अपने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 5.42 करोड़ रुपए का धुआंधार कलेक्शन किया था। 

ये भी पढ़ेंः Dream Girl 2 Day 2 BO: आयुष्मान ने पूजा बनकर जमाया ऐसा रंग, फीकी पड़ गई ‘गदर-OMG 2’

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड