Don 3 Controversy: रणवीर सिंह पर बैन का फैसला FWICE ने लिया वापस, एक्टर ने भेजा था लीगल नोटिस, क्या करेंगे फरहान अख्तर

Ranveer Singh Don 3 Controversy: फरहान अख्तर से डॉन 3 विवाद के बाद रणवीर सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने इस विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने की सलाह दी है।

don 3 controversy fwice-withdraws-non-cooperation-directive-against-ranveer-singh-after-legal-notice Farhan Akhtar
Ranveer Singh And Farhan Akhtar | Image: Social Media

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन 3' को अचानक छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब शांत होता नजर आ रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किए गए अपने ‘असहयोग’ के निर्देश को अब वापस ले लिया है।

इस मामले में फिल्म मेकर और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने रणवीर सिंह से अपील की है कि वे आगे आएं और बातचीत करके इस मुद्दे को सुलझाएं।'

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डॉन 3' को अचानक छोड़ दिया था। इसके बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फेडरेशन यानी FWICE से इसकी शिकायत की थी, जिसके आधार पर रणवीर के खिलाफ असहयोग का नोटिस जारी किया गया था।

अशोक पंडित ने क्या कहा?

इस स्थिति पर बात करते हुए अशोक पंडित ने कहा, "यह विवाद ज्यादा लंबा नहीं खिंचा और हम किसी पर आरोप भी नहीं लगा रहे हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट से शिकायत मिलने के बाद हमने प्रतिक्रिया दी थी। हमने प्रोड्यूसर्स की संस्थाओं को भी इस लूप में रखा ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। इसके बाद हमें IMPPA  से एक पत्र मिला, जिसमें उन्होंने इस असहयोग नोटिस को हटाने और मिलकर मामले को सुलझाने की बात कही।"

Advertisement
Uploaded image

प्रोड्यूसर संस्थाओं के कहने पर लिया गया फैसला

FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया कि इस फैसले को वापस लेने के पीछे प्रोड्यूसर संस्थाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा, "CINTAA और गिल्ड जैसी प्रोड्यूसर संस्थाओं ने हमसे आग्रह किया था कि हम इस मामले को शांत करें और अपना असहयोग का निर्देश वापस ले लें।"

वहीं, FWICE के महासचिव अशोक दुबे ने एक अहम बात साफ की। उन्होंने कहा, "फेडरेशन कभी किसी को बैन नहीं करता। अगर कोई सदस्य नियमों के खिलाफ काम करता है, तो हम सिर्फ असहयोग जारी करते हैं। जैसे पहले हमने पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ किया था। इस मामले में अभी तक रणवीर सिंह की तरफ से कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं आई है, हमें बस उनकी टीम से एक लीगल नोटिस मिला है।"

Advertisement

शांति और भाईचारे से सुलझेगा मामला

बुधवार को FWICE ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि IMPPA के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया है। फेडरेशन ने अपने बयान में कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शांति, एकता और भाईचारा बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच के इस विवाद को सकारात्मक तरीके और आपसी सहमति से सुलझाया जाए।

यह जरूर पढ़ें: Sushmita Sen: ललित मोदी के खुलासे के बाद सुष्मिता सेन का पुराना ट्वीट वायरल, इस क्रिकेटर के साथ प्यार में थीं एक्ट्रेस

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड