अपडेटेड 19 February 2024 at 21:43 IST
हो जाइए तैयार! Don 3 को लेकर बड़ा धमाका करने को तैयार मेकर्स, पोस्टर शेयर कर दी अपडेट
Don 3 Update: रणवीर सिंह बॉलीवुड के तीसरे डॉन बनने को तैयार हैं। पिछले साल अगस्त में फरहान अख्तर ने एक टीजर शेयर कर 'डॉन 3' का ऐलान किया था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Don 3 Big Announcement Tomorrow: डॉन, जिसे 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढ रही है। वो डॉन लौटकर आ रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं कि डॉन बॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी में से एक रही है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इस फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट यानी डॉन 3 की तैयारियां जोरों पर हैं।
फैंस काफी समय से डॉन 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार रणवीर सिंह डॉन के किरदार में नजर आने वाले हैं। अब डॉन 3 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। कल (20 फरवरी) को मेकर्स फिल्म को लेकर कोई बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं।
कल होगी बड़ी अनाउंसमेंट
थोड़ी देर पहले डॉन 3 के मेकर्स एक्सेल मूवी (Excel Movie) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए यह जानकारी साझा की है। एक पोस्टर के जरिए बताया गया कि 20 फरवरी को डॉन 3 को लेकर बड़ी स्पेशल अनाउंसमेंट की जाएगी।
यह अनाउंसमेंट क्या होगी? मेकर्स फिल्म की फीमेल लीड का नाम अनाउंस करेंगे या फिर मूवी की रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी, इसको लेकर अबतक कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके लिए फैंस को कल तक का इंतजार करना होगा।
Advertisement
फैंस हुए एक्साइटेड
डॉन 3 को लेकर स्पेशल अनाउंसमेंट की जानकारी देते हुए फैंस इसके लिए एक्साइटेड हो गए हैं। एक्स (ट्विटर) पर डॉन 3, रणवीर सिंह ट्रेंड हो रहा है, जिस पर अनाउंसमेंट को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
डॉन 3 का टीजर
बता दें कि पिछले साल अगस्त में फरहान अख्तर ने एक टीजर शेयर कर 'डॉन 3' का ऐलान किया था। इसके बाद फिल्म का दूसरा टीजर जारी हुआ, जिसमें यह साफ किया गया कि रणवीर सिंह बॉलीवुड के तीसरे डॉन बनने जा रहे हैं। करीब 2 मिनट के इस टीजर में रणवीर सिंह का स्वैग देखने को मिला था।
Advertisement
एक्सेल एंटरटेनमेंट के मालिक रितेश सिधवानी फिल्म के निर्माता हैं। वहीं फरहान अख्तर इसके डायरेक्टर हैं। रणवीर सिंह की डॉन 3 अगले साल 2025 में रिलीज हो सकती है।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 19 February 2024 at 21:43 IST