अपडेटेड 7 January 2023 at 09:53 IST
Disha Patani ने Aleksandar संग अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल? Viral हुईं रोमांटिक तस्वीरें
Disha Patani: दिशा पाटनी इन दिनों अपने नए रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक (Aleksandar Alex Ilic) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Disha Patani Boyfriend: दिशा पाटनी (Disha Patani) एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। लंबे समय तक उनके और एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के डेट करने की खबरें मीडिया में छाई रहीं लेकिन दोनों ने कभी इस पर मुहर नहीं लगाई। फिर इस साल खबरें आईं कि बागी 2 स्टार्स का ब्रेकअप हो गया है। अब इन दिनों मलंग फेम एक्ट्रेस अपने नए रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक (Aleksandar Alex Ilic) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
दरअसल एलेक्जेंडर ने हाल ही में दिशा संग अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दिशा लेसी डिटेलिंग वाली ब्लैक ड्रेस और प्लंजिंग नेकलाइन में नजर आ रही हैं। वही दूसरी तरफ एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक ब्लैक टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं। पोस्ट को देखकर लग रहा है कि दोनों शायद किसी रेस्टोरेंट में कैंडललाइट डिनर करने पहुंचे थे।
दिशा पाटनी और रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर की तस्वीरें वायरल
जैसे ही उन्होंने ये पोस्ट किया, वैसे ही ये वायरल हो गया है और फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। इस बीच, दोनों की कॉमन फ्रेंड और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी रूमर्ड कपल की तस्वीरों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा- ‘इस तस्वीर के बाद वे क्या लिखते हैं, यह पढ़ने के लिए इंतजार नहीं कर सकती’।
Advertisement
आपको बता दें कि दिशा और एलेक्जेंडर को अक्सर साथ में हैंगआउट करते देखा जाता है। यहां कि एक्ट्रेस उन्हें अपने साथ बॉलीवुड पार्टियों में भी ले जाती हैं। ऐसे में अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि शायद दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
दिशा पाटनी का करियर
Advertisement
दिशा पाटनी को आखिरी बार अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में देखा गया था। अब वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'योद्धा' में नजर आएंगी। फिल्म धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 January 2023 at 09:49 IST