‘खुशबू को गलत समझा गया, उसने प्रेमानंद महाराज को…’; घर पर हुई फायरिंग पर क्या बोले दिशा पाटनी के पिता?

Disha Patani House Firing: दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई है। अब उनके पिता जगदीश पाटनी ने मुंबई पुलिस से फोन पर दिशा के घर पर भी सिक्योरिटी देने की मांग की है।

Khushboo Patani is Bollywood actress Disha Patani's elder sister
Khushboo Patani is Bollywood actress Disha Patani's elder sister | Image: Republic

Disha Patani House Firing: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई है। इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली है जिनका कहना है कि दिशा की बड़ी बहन खुशबू पाटनी ने संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया है। अब इस मामले पर दिशा और खुशबू के पिता जगदीश पाटनी का रिएक्शन सामने आ गया है।

जगदीश ने मुंबई पुलिस से फोन पर अपनी बेटी दिशा के घर पर भी सिक्योरिटी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस फिलहाल देश में नहीं हैं लेकिन जैसे ही वो भारत पहुंचे, उनके घर पर भी सुरक्षा दी जानी चाहिए।

'खुशबू पाटनी को गलत समझा गया'

जगदीश ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि उनकी बड़ी बेटी खुशबू की टिप्पणियों को "गलत तरीके से पेश" किया गया। उनके मुताबिक, “खुशबू को गलत तरीके से पेश किया गया। उनका नाम प्रेमानंद जी महाराज के मामले में घसीटा गया। हम सनातनी हैं और साधु-संतों का सम्मान करते हैं। अगर कोई उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रहा है, तो यह हमें नीचा दिखाने की साजिश है”।

दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग का वीडियो

सामने आई जानकारी के अनुसार, रोदित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने दिशा पाटनी के बरेली के सिविल लाइन्स स्थित घर पर शुक्रवार तड़के फायरिंग की। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि किस तरह से दो अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने दिशा के घर पर कई राउंड गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि मकान की पहली मंजिल को निशाना बनाया गया। दूसरे वीडियो में घर के छज्जे पर गोलियों के कई निशान नजर आ रहे हैं। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Advertisement

बता दें कि ये पूरा विवाद खुशबू पाटनी की इंस्टा स्टोरी से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने अनिरुद्धाचार्य महाराज के विवादित बयान की आलोचना की थी। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा था, 'आजकल 25 साल की लड़कियां 4-5 जगह मुंह मारती हैं'। उनके इस बयान पर खुशबू ने भी भड़कते हुए एक वीडियो जारी किया था।

ये भी पढ़ेंः CCTV में कैद हुए दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले हमलावर, छज्जे पर मिले गोलियों के निशान; गोल्डी बरार ने कहा- ये तो ट्रेलर है…

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड