Dino Morea Father Death: डिनो मोरिया पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से टूटे; लिखा इमोशनल पोस्ट- मेरे गुरु, मेरे हीरो...
Dino Morea Father Death: एक्टर डिनो मोरिया के पिता का निधन हो गया है। उनके जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dino Morea Father Death: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता रॉनी मोरिया का निधन हो गया है। इस खबर की जानकारी खुद डिनो मोरिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है, जिसके बाद से उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग शोक में डूबे हुए हैं।
डिनो मोरिया ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
डिनो मोरिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पिता की कई अनसीन तस्वीरों को शेयर किया है, जिनमें उनके पिता के साथ खूबसूरत पल देखने को मिल रहे हैं। डिनो ने पोस्ट के कैप्शन में अपने पिता को याद करते हुए लिखा कि जिंदगी को हर दिन खुलकर जीना चाहिए, हंसना चाहिए, जो भी करो उसमें जोश होना चाहिए। उन्होंने लिखा कि एक्सरसाइज करो, नेचर के करीब रहो, पहाड़ों पर चढ़ो, समुद्र में तैरो, जंगलों में ट्रैकिंग करो, मेहनत करो, अच्छे और काइंड बनो और प्यार करो। डिनो ने बताया कि ये सभी बातें उन्होंने अपने पिता से सीखी हैं।
पापा को बताया हीरो
डिनो ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि उनके पिता इन सभी गुणों का जीते-जाते उदाहरण थे। उन्होंने अपने पिता को गुरु, हीरो और सबसे बड़ी प्रेरणा बताया है। एक्टर ने भावुक होते हुए कहा कि पापा ने उन्हें जिंदगी के सबसे अहम सबक सिखाए हैं, जिन्हें वो हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें यकीन है कि उनके पिता जहां भी होंगे, वहां खुशियां बांट रहे होंगे और लोगों को हंसा रहे होंगे।
सेलेब्स और फैंस ने जताया शोक
डिनो मोरिया की इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्स और फैंस ने कमेंट्स के जरिए उन्हें ढांढस बंधाया है। सभी ने डिनो के पिता के लिए श्रद्धांजलि दी है। इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े होने की बात कही है। फिलहाल डिनो के पिता के निधन की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।