अपडेटेड 13 March 2025 at 13:12 IST

एक तरफ टूट रहा था रिश्ता, दूसरी तरफ इंटिमेट सीन्स; Raaz की शूटिंग पर हुआ डिनो-बिपाशा का ब्रेकअप, एक्टर बोले- मुश्किल था...

Dino Morea-Bipasha Basu Breakup: डिनो मोरिया ने खुलासा किया है कि फिल्म 'राज' की शूटिंग के दौरान ही उनका बिपाशा बसु से ब्रेकअप हुआ था।

Follow : Google News Icon  
Dino Morea-Bipasha Basu Breakup
Dino Morea-Bipasha Basu Breakup | Image: X

Dino Morea-Bipasha Basu Breakup: डिनो मोरिया और बिपाशा बसु बॉलीवुड के सबसे गुड लुकिंग कपल्स में से एक थे जिन्हें फैंस काफी पसंद करते थे। दोनों कथित तौर पर एक ब्लाइंड डेट पर मिले थे और छह साल तक दोनों साथ रहे। हालांकि, अपनी सुपरहिट फिल्म ‘राज’ (Raaz) के दौरान ही दोनों अलग हो गए थे। अब सालों बाद डिनो ने खुलासा किया कि उन्होंने ही बिपाशा से ब्रेकअप किया था।

डिनो मोरिया ने हाल ही में पिंकविला से बातचीत में अपने सबसे चर्चित ब्रेकअप को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि ‘राज’ की शूटिंग के दौरान उनका ब्रेकअप हुआ था क्योंकि दोनों के बीच कुछ दिक्कतें चल रही थीं।

डिनो मोरिया ने क्यों किया बिपाशा संग ब्रेकअप?

डिनो मोरिया ने खुलासा किया कि कैसे ब्रेकअप दोनों के लिए काफी मुश्किल था और बिपाशा का काफी दिल दुखा था। एक्टर ने कहा कि वो बिपाशा के लिए मुश्किल समय था और उन्हें हर दिन सेट पर ऐसे दुखी देखकर वो खुद उदास हो जाते थे क्योंकि वो उनकी परवाह करते थे। 

Dino Morea reveals breakup with Bipasha Basu was 'very tough': 'It was me  who was...' – Firstpost

उन्होंने आगे कहा- “हमने पहले ही अलग-अलग रास्ता चुन लिया था। हमने कोशिश भी की ठीक करने की लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था। मैं आगे बढ़ गया। वो मुश्किल समय था क्योंकि जिनके साथ आपने कुछ साल बिताएं हैं और अब आप अलग हो रहे हो। और उस दौरान हम साथ में काम भी कर रहे थे। हम दोनों परेशान थे लेकिन हमें अलग-अलग रास्ते पर जाना पड़ा। हमें अलग जाना ही था। मुश्किल था लेकिन समय सब ठीक कर देता है। आपको बस इसे गुजर जाने देना है।”

Advertisement

ब्रेकअप के बाद दोस्त बन गए डिनो और बिपाशा

भले ही डिनो और बिपाशा का ब्रेकअप कितना भी दर्दनाक क्यों ना हो लेकिन समय के साथ सारे जख्म भर गए और दोनों फिर से अच्छे दोस्त बन गए। जब बिपाशा ने 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी, तब एक्ट्रेस ने अपने रिसेप्शन में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड डिनो मोरिया को भी इनवाइट किया था और वो फंक्शन में पहुंचे भी।

डिनो ने अब इंटरव्यू में कहा कि ब्रेकअप के बाद दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं। उस समय दोनों के अंदर गुस्सा था, इमोशन थे लेकिन बाद में समझ आया कि वो तो केवल एक मूमेंट था। एक्टर ने कहा कि बिपाशा और वो एक-दूसरे की कंपनी काफी एंजॉय करते हैं इसलिए दोनों ने दोस्त बने रहने का फैसला किया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः IIFA अवॉर्ड्स में नहीं मिला नॉमिनेशन तो सोनू निगम ने क्यों कसा राजस्थान सरकार पर तंज? कहीं ये वजह तो नहीं.…

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 March 2025 at 13:12 IST