अपडेटेड 9 November 2024 at 23:11 IST

Dil-Luminati Tour के बीच Diljit Dosanjh ने बदला लुक, भारत से बाहर जाते ही बने... VIDEO

Diljit Dosanjh इन दिनों अपने Dil-Luminati Tour को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच सिंगर का बदला हुआ लुक सामने आया है। क्या आपने देखा...?

Follow : Google News Icon  
Diljit Dosanjh
दिलजीत दोसांझ ने बदला लुक | Image: instagram

Diljit Dosanjh Abu Dhabi Look: पंजाबी सॉन्ग 'लक 28 कुड़ी दा' से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाने वाले पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) इन दिनों अपने दिल-लुमिनाटी टूर को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। सिंगर ने 26 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Stadium) में अपने पहले कॉन्सर्ट के साथ इस टूर की शुरुआत की थी। दिलजीत का यह कॉन्सर्ट लोगों को खूब पसंद आया, जिसके बाद उनके हर कॉन्सर्ट में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी हैं। वहीं अपने इस टूर के बीच सिंगर ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो (Diljit Dosanjh Latest Video) शेयर किया है, जिसमें उनका लुक बिल्कुल ही बदल चुका है। दिलजीत का यह वीडियो अब लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

दिल-लुमिनाटी टूर (Dil-Luminati Tour) के बीच दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका लुक बिल्कुल ही बदला (Diljit Dosanjh Latest Look) हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि यह वीडियो सिंगर ने अबू धाबी से शेयर किया है।

कैसा है दिलजीत दोसांझ का अबू Abu Dhabi? आपने देखा क्या...

दरअसल, दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपने टूर के सिलसिले में अबू धाबू पहुंचे हैं, जहां आज यानी 9 नवंबर, 2024 को सिंगर का शो है। लेकिन कॉन्सर्ट शुरू होने के पहले दिलजीत जायद ग्रैंड मस्जिद गए, जहां से उन्होंने अपने बदले लुक की झलक फैंस के साथ शेयर की। सामने आए वीडियो में दिलजीत को काले रंग के लंबे चोगे जिसे 'कंदूरा' (kandura) और साउदी अरब में इसे 'थौब' (thawb) भी कहते हैं। इसमें देखा जा सकता है। वहीं सिंगर सिर पर 'घुत्रा' या 'कुफिया' (ghutrah or kufiah) नाम से जाने-जानें वाले कपड़े को भी बांधे नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक उनके फैंस को काफी पंसद आ रहा है।

जायद ग्रैंड मस्जिद की कलाकृतियों पर चर्चा करते दिखे Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर 'जायद ग्रैंड मस्जिद' (Zayed Grand Mosque) में कई लोगों संग मुलाकात करते हैं, फैंस के साथ सेल्फी भी लेते हैं और साथ ही साथ मस्जिद की कई फेमस कलाकृतियों के बारे में चर्चा करते हैं और उनके बारे में वहां के शेख से जानते हैं। सिंगर के इस वीडियो पर अब फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Advertisement

पिंक सिटी के बाद अबू धाबी पहुंचे Diljit Dosanjh

आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने अपने दिल-लुमिनाटी टूर की शुरुआत दिल्ली से की थी, जिसके बाद उन्होंने पिंक सिटी यानी जयपुर में मंच संभाला। वहीं अब वह अपने कॉन्सर्ट के लिए अबू धाबी पहुंचे हैं।    

यह भी पढ़ें… थिएटर में 'मंजुलिका' बन लड़कियों ने मचाया भौकाल! सबके छूटे पसीने; Kartik Aaryan बोले- चुड़ैल...

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 9 November 2024 at 23:11 IST