क्या ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह निभा रहे थे मेजर मोहित का रोल? फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर ने बताया सच
Aditya Dhar Clarification On Dhurandhar: फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह किसका किरदार निभा रहे थे, इसको लेकर बहुत से सवाल लोगों के मन में बने हुए थे। अब फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने आखिर सच बता दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बताया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Aditya Dhar Clarification On Dhurandhar: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। सबसे ज्यादा लोग इस फिल्म की कहानी को लेकर बहुत कंफ्यूज थे। दर्शकों के इस बात को लेकर सवाल थे कि क्या इसकी कहानी किसी असली हीरो पर आधारित है? अब फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने खुद इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए क्लियर कर दिया है।
सोशल मीडिया पर उठ रहे थे सवाल
हाल ही में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ऐसे दावे कर रहे थे कि फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह का किरदार मेजर मोहित शर्मा से इंस्पायर्ड हो सकता है। मेजर मोहित ने साल 2000 की शुरुआत में इफ्तिखार भट के नाम से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में घुसपैठ की थी। इसके बाद वो देश के लिए शहीद हो गए थे। यह चर्चा तब और तेज हो गई जब मेजर मोहित के भाई, मधुर शर्मा ने भी आदित्य धर को टैग करते हुए पूछा कि क्या फिल्म उनके भाई की असल लाइफ पर आधारित है।
डायरेक्टर आदित्य धर का आया बयान
इन सवालों के जवाब देते हुए आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'धुरंधर' मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर आधारित नहीं है। उन्होंने एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'सर, हमारी फिल्म धुरंधर शूरवीर मेजर मोहित शर्मा की लाइफ से प्रेरित नहीं है। यह पूरी तरह एक आधिकारिक स्पष्टीकरण है। अगर हम कभी फ्यूचर में मोहित सर पर बायोपिक बनाएंगे, तो वह आपकी अनुमति और परिवार से इजाजत लेकर ही बनाई जाएगी। उनका सम्मान और उनकी लीगेसी हमारे लिए सर्वोपरि है।'
रणवीर सिंह के किरदार को लेकर खत्म हुए कयास
फिल्ममेकर के इस बयान के बाद रणवीर सिंह के किरदार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर' करीब तीन घंटे लंबी एक बड़े पैमाने की एक्शन-ड्रामा फिल्म है। कहानी का फोकस रणवीर सिंह के किरदार और उसके स्ट्रगल पर है, जबकि संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल इसमें अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक आदित्य धर फिलहाल फिल्म की कहानी से जुड़े किसी भी बड़े खुलासे से बचना चाहते हैं। बाकी की जानकारी तो फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चल पाएगी।