Dhurandhar Box Office Collection: ‘धुरंधर’ ने ‘जवान’-‘स्त्री 2’-‘छावा’ को चटाई धूल, बनी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म

Dhurandhar Big Record: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा तीन हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है। फिल्म बहुत जल्द दुनियाभर में 1000 करोड़ के क्लब में शान से एंट्री लेने वाली है।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar Box Office Collection
Dhurandhar Box Office Collection | Image: instagram

Dhurandhar Big Record: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का जलवा तीन हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म बहुत जल्द दुनियाभर में 1000 करोड़ के क्लब में शान से एंट्री लेने वाली है। बात करें भारतीय बाजार की तो यहां भी ‘धुरंधर’ ने हिंदी सिनेमा में अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

आज बड़े पर्दे पर अक्षय खन्ना की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का 22वां दिन है। 21 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। क्रिसमस हॉलीडे का फिल्म की कमाई को काफी फायदा मिला जिसकी बदौलत उसने डे 21 पर 26 करोड़ रुपये का धुआंधार कलेक्शन कर लिया है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का 3 हफ्तों में धमाल

Sacnilk के आंकड़ों की माने तो, फिल्म ‘धुरंधर’ का वीक 3 में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 173 करोड़ रुपये हो चुका है। इसी के साथ फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला। ‘धुरंधर’ अबतक वीक 3 में सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। उसने ‘पुष्पा 2’ हिंदी (107.75 करोड़), ‘छावा’ (84.94 करोड़), ‘स्त्री 2’ (72.83 करोड़) और ‘बाहुबली 2’ हिंदी (69.75 करोड़) को पछाड़ दिया है। 

‘धुरंधर’ बनी अबतक की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म 

‘जवान’, ‘स्त्री 2’ और ‘छावा’ को धूल चटाते हुए ‘धुरंधर’ अबतक की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि ‘धुरंधर’ ने केवल 21 दिनों में ये इतिहास रचा है। उसने अबतक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 633.5 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। 

Advertisement

ये हिंदी सिनेमा के इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। उसने ‘जवान’ को भी पीछे छोड़ दिया है जो सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म का ताज अपने सिर पहने हुए है। ‘जवान’ का कुल कलेक्शन 640.25 करोड़ है जिसे आज ‘धुरंधर’ पछाड़ देगी। हालांकि, बात करें हिंदी कमाई की तो यहां रणवीर सिंह पहले ही उसे पीछे छोड़ चुके हैं। ‘जवान’ ने हिंदी में 582.31 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। वही, ‘छावा’ का भी कुल कलेक्शन 601.54 करोड़ है लेकिन हिंदी में भी इसने 585.7 करोड़ ही कमाए थे। ‘स्त्री 2’ भी इंच भर दूर ही है जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 597.99 करोड़ रुपये है।

ये भी पढे़ंः ‘जब गाजा में होता है तो…’; बांग्लादेशी हिंदू युवक की बेरहम हत्या पर फूटा फिल्मी सितारों का गुस्सा; जानिए जान्हवी कपूर, जया प्रदा ने क्या कहा?

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड