Dhurandhar Box Office Collection: 7वें वीकेंड भी ‘धुरंधर’ ने तोड़ डाला बॉक्स ऑफिस मीटर, Stree 2 से हथिया लिया बड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar Box Office Collection Day 45: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ रिलीज के समय से ही ऐसा एक दिन नहीं छोड़ रही जब वो किसी ना किसी फिल्म का रिकॉर्ड ना तोड़ रही हो। अब उसने 'स्त्री 2' को पछाड़ दिया।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar beats Stree 2
Dhurandhar beats Stree 2 | Image: instagram

Dhurandhar Box Office Collection Day 45: रणवीर सिंह और आदित्य धर की ‘धुरंधर’ रिलीज के समय से ही ऐसा एक दिन नहीं छोड़ रही जब वो किसी ना किसी फिल्म का रिकॉर्ड ना तोड़ रही हो। उसने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर अपना सातवां वीकेंड पूरा कर लिया है और यहां भी उसने इतिहास रच दिया।

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ की जहां बॉक्स ऑफिस पर तूफानी पारी जारी है, वही इसका सीक्वल 19 मार्च को जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। इससे पहले आइए जान लेते हैं कि ‘धुरंधर’ ने डे 45 पर कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। 

‘धुरंधर’ ने 45वें दिन भी रचा इतिहास

Sacnilk द्वारा रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के डे 45 के अर्ली ट्रेंड साझा किए गए हैं जिनकी माने तो, इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ इसने सातवां वीकेंड पूरा कर लिया है और ‘स्त्री 2’ का एक बड़ा रिकॉर्ड भी छीनकर अपने नाम कर चुकी है।

Dhurandhar

‘धुरंधर’ ने ‘स्त्री 2’ को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ ने हर बार की तरह सातवें वीकेंड पर भी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले ये ताज राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ के पास था जिसने सातवें वीकेंड पर 6.04 करोड़ रुपये कमाए थे। वही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने सातवें वीकेंड 8.50 करोड़ रुपये कमाते हुए रिकॉर्ड बना लिया है। अब इसने 45 दिनों के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 825.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस आंकड़े के साथ अक्षय खन्ना स्टारर भारत में हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है।

Advertisement

यहां देखिए सातवें वीकेंड सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्में-

  • धुरंधर- 8.50 करोड़ रुपये
  • स्त्री 2- 6.04 करोड़ रुपये 
  • छावा- 4.55 करोड़ रुपये
  • दृश्यम 2- 4.31 करोड़ रुपये
  • उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक- 4.03 करोड़ रुपये

ये भी पढे़ंः Dhurandhar Box Office Collection: ‘धुरंधर’ ने 45वें दिन भी दिखाई ग्रोथ, प्रभास की ‘द राजा साब’ को ऐसे रौंद डाला

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड