अपडेटेड 25 December 2025 at 16:17 IST
Dhurandhar Box Office Collection: 'एनिमल'-'जवान'-'स्त्री' सबको रौंद डाला, 'धुरंधर' करेगी 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 21 दिन में रिकॉर्ड्स की झड़ी
Dhurandhar Box Office Collection Day 21: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अब फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में पहुंचने के बस कुछ ही दूर पर है। इसी के साथ इस फिल्म ने 'स्त्री 2' और 'छावा' के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar Box Office Collection Day 21: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने तो बॉक्स ऑफिस पर एक-एक करके रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से लगातार कमाई के मामले में धूम मचा रही है। रिलीज के बाद से तीन हफ्तों में भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है और अकेले भारत में ही आसानी से 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब हाल ही में इस फिल्म ने 'स्त्री 2' और 'छावा' को भी पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं कि इसकी टोटल कमाई कितनी हुई है।
'धुरंधर' का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को इस खबर को लिखने के समय तक भारत में 'धुरंधर' ने 12.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब 21 दिनों में इसकी कुल घरेलू कमाई 620.24 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में 207.25 करोड़ और दूसरे सप्ताह में 253.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। हाल ही में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को इसने 22.5 करोड़, 34.25 करोड़ और 38.5 करोड़ का कलेक्शन किया।
रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी साल की तीसरी बड़ी फिल्म
घरेलू कमाई के साथ 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 620.24 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं यह फिल्म साल 2025 की 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है। 'धुरंधर' ने 'स्त्री 2' (598 करोड़ रुपये) और छावा (601 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम घरेलू कलेक्शन को पार कर लिया। अब यह सिर्फ फिल्म 'जवान' से पीछे है, जिसने भारत में 640 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए, इस फिल्म को भी 'धुरंधर' जल्द ही पछाड़ सकती है।
1000 करोड़ के क्लब के करीब फिल्म
'धुरंधर' की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' और भाईजान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' जैसी बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर देते हुए अपना ऊपरी स्तर बरकरार रखे हुए है। 'धुरंधर' ने पहले ही वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब 1000 करोड़ के क्लब में पहुंचने के करीब है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 25 December 2025 at 16:17 IST