अपडेटेड 8 December 2025 at 23:41 IST
'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ जारी, रणवीर सिंह की फिल्म ने 4 दिनों में कमाए 125 करोड़
Dhurandhar Box Office Collection Day 4: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के चार दिनों में ही कमाल दिखा दिया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar Box Office Collection Day 4: रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपना कमाल दिखा रही है। फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में ही 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। एक तरफ दर्शक कहानी और परफॉरमेंस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं क्रिटिक्स भी डायरेक्शन और स्टार्स की एक्टिंग से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा लगातार हो रही है, जिससे वीकडेज में भी फिल्म की कमाई अच्छे स्तर पर बनी हुई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
सोमवार की कमाई
'धुरंधर' की कमाई के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले सोमवार को खबर लिखे जाने तक 22 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। वीकडेज के हिसाब से यह आंकड़ा काफी मजबूत माना जा रहा है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर ने पहले दिन 28 करोड़, दूसरे दिन 32 करोड़ और तीसरे दिन 43 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 125 करोड़ रुपये हो गया है।
आदित्य धर को ‘धुरंधर’ पर क्यों देनी पड़ी सफाई?
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' को शुरुआत में मेजर मोहित शर्मा की कहानी से प्रेरित बताया जा रहा था। यह मामला तब और बढ़ गया था, जब मेजर मोहित शर्मा ने भी इसपर अपनी टिप्पड़ी देनी शुरू कर दी थी। इसके बाद 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर ने खुद ट्वीट करके साफ कर दिया था कि यह सिर्फ एक फिक्शन फिल्म है। फिल्म में अक्षय खन्ना की दमदार परफॉरमेंस को खूब सराहा जा रहा है, जबकि रणवीर सिंह का किरदार भी दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।
क्या है फिल्म 'धुरंधर' की कहानी?
फिल्म की कहानी पाकिस्तान की राजनीति और 1990 से 2000 के दशक के प्रमुख घटनाओं पर आधारित है। तीन घंटे से ज्यादा के रनटाइम के साथ फिल्म दर्शकों को एक गहरी राजनीतिक ड्रामे की जर्नी कराती है। इसमें रणवीर और अक्षय के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 December 2025 at 23:41 IST