अपडेटेड 26 December 2025 at 17:32 IST

Dhurandhar Movie: 1000 करोड़ क्लब में 'धुरंधर' ने मारी एंट्री, रणवीर सिंह के करियर का टर्निंग पॉइंट बनी फिल्म

Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। एक्टर के करियर का ये टर्निंग पॉइंट बन गई है।

Follow : Google News Icon  
Ranveer Singh Dhurandhar
Ranveer Singh Dhurandhar | Image: X

Dhurandhar Movie: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह की यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और महज 21 दिनों में दुनिया भर से 1006.7 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। बिना बड़े प्रमोशन के यह फिल्म अब साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर सामने आई है।

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ती 'धुरंधर'

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर' ने हिंदी मार्केट में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' को भी पीछे छोड़ दिया है। 20वें दिन तक भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 607 करोड़ रुपये पहुंच गया था, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 935 करोड़ के पार जा चुकी थी। नॉर्थ अमेरिका में भी इस फिल्म ने भारतीय फिल्मों के सेकंड फ्राइडे के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

Image

1000 करोड़ क्लब में बनाई खास जगह

'धुरंधर' अब भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो चुकी है, जिन्होंने 1000 करोड़ क्लब में जगह बनाई है। इस लिस्ट में 'दंगल', 'बाहुबली 2', 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2', 'जवान', 'पठान', 'कल्कि 2898 एडी' और 'पुष्पा 2' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। 'धुरंधर' इस क्लब में नौवें स्थान पर स्थापित हो गई है, अब आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड्स सेट कर सकती है।

रणवीर सिंह के करियर का माइलस्टोन

रणवीर सिंह के लिए 'धुरंधर' बेहद खास साबित हुई है क्योंकि यह उनके करियर की पहली 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। लंबे समय से एक बड़ी ब्लॉकबस्टर की तलाश में रहे एक्टर ने इस फिल्म से खुद को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस स्टार के तौर पर साबित किया है। फिल्म में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारि उर्फ जस्कीरत सिंह रागी का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में बालोच गैंग के अंदर घुसपैठ करता है। अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के रूप में दमदार निगेटिव रोल निभाया है। संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने फिल्म को और मजबूत बनाया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: हिना खान ने कैंसर जर्नी पर किया खुलासा, कीमोथेरेपी को बताया दर्दनाक
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 26 December 2025 at 17:32 IST