Dhurandhar: 26/11 के दिन जन्मदिन, मुंबई हमले के वक्त ताज होटल में पार्टी करने जा रहा था ये 'धुरंधर' एक्टर, बोले- 17 साल बाद पूरा हुआ बदला

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 एक्टर का जन्मदिन 26 नवंबर को आता है। 2008 में इसी दिन मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। अब एक्टर ने खुलासा किया कि किस तरह वो इसी दिन मुंबई के ताज होटल में दोस्तों संग पार्टी करने के लिए जा रहे थे।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar Movie
धुरंधर का 26/11 वाला सीन | Image: Social Media

Dhurandhar 2: आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar: The Revenge) का खुमार इस वक्त लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही वजह है कि फिल्म हर दिन इतिहास रचती जा रही है। धुरंधर 2 ने महज 5 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। इस बीच फिल्म से जुड़े सभी सितारे भी सुर्खियों में छाए हुए हैं।

'धुरंधर' में ऐसे कई सीन्स हैं, जिन्हें देख लोगों की रूंह कांप जाती है। ऐसा ही एक सीन पहले पार्ट में 26/11 आतंकी हमले से जुड़ा है, जिसे शूट करने के बाद खुद अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना के आंसू झलक आए थे। अब 'धुरंधर' में मेजर इकबाल का रोल निभाने वाले अर्जुन ने मुंबई आतंकी हमले से जुड़ा पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर किया है।

जन्मदिन के दिन देखा तबाही का मंजर

अर्जुन रामपाल का जन्मदिन 26 नवंबर को आता है। साल 2008 में इसी दिन मुंबई में आतंकी हमले की वो घटना हुई, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। अर्जुन ने अपने जन्मदिन के दिन तबाही का मंजर देखा। इतना ही नहीं, एक्टर ने तो ये तक बताया कि वो उस दिन उसी ताज होटल में पार्टी करने जा रहे थे, जिसे आतंकियों ने अपना निशाना बनाया।

अर्जुन रामपाल हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने 26/11 घटना का जिक्र किया। एक्टर ने कहा कि 2008 में 26/11 के दिन मैं होटल फोर सीजन्स, वर्ली में था। मेरा बर्थडे था और मैं अपने दोस्तों को यहां लेने के लिए आया था। बर्थडे के सेलिब्रेशन के लिए हम ताज होटल जा रहे थे।

Advertisement

ताज होटल जाना था, लेकिन…

उन्होंने बताया कि कैसे एक दोस्त को तैयार में लेट हो रहा था, जिसकी वजह से वो लोग बाल-बाल बच गए। अर्जुन ने कहा कि एक दोस्त तैयार हो रहा था। भगवान उसका भला करें। हम बार में थे और हमने ड्रिंक ऑर्डर की, तभी माहिम के पास पहला बम धमाका हुआ। मैंने वह आवाज सुनी और हाथ में गिलास पकड़ा था उससे हिल गया। हम सब हैरान थे कि आखिर ये हुआ क्या था?

एक्टर ने बताया कि 10 मिनट के अंदर हम सबके पास फोन आने लगे। हर कोई यही कह रहा था कि कोलाबा में किसी गैंग के बीच लड़ाई छिड़ गई है। हमें वहां ना जाने की सलाह दी गई।

Advertisement

अर्जुन ने आगे बताया कि 20-30 मिनट के अंदर होटल को चारों तरफ से घेर लिया गया। उस रात हमें उसी होटल में रुकने को  कहा गया क्योंकि बाहर निकलना सेफ नहीं था। उन्होंने कहा कि मैंने अपने बर्तडे के दिन हमलों का भयानक मंजर अपनी आंखों से देखा। सुबह जब मैं गाड़ी से घर लौट रहा था, तो मुझे कम से कम तीन बार रुकना पड़ा, क्योंकि मुझे लगा कि मुझे उल्टी आने वाली है।

'धुरंधर से मैंने बदला लिया…'

एक्टर ने कहा कि जब आदित्य धर ने मुझे 26/11 वाले सीन के बारे में बताया, तो मुझे मालूम था कि मैं अपना बदला जरूर लूंगा और यहीं मैंने ‘धुरंधर’ के साथ वही किया।

फिल्म में रामपाल को मेजर इकबाल का किरदार में देखा जा सकता है, जो 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड के रूप में दिखाया गया है। इस रोल में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ें: रील नहीं रियल लाइफ में भी Ranveer Singh का है पाकिस्‍तान से कनेक्शन, इस तरह जुड़े हैं एक्‍टर के तार

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड