Dhurandhar 3: 'धुरंधर 2' के रिलीज के पहले ही तीसरे पार्ट की चर्चा हुई तेज, क्या रणवीर सिंह की फिल्म बनेगी फ्रेंचाइजी?

Dhurandhar 3: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' अभी रिलीज भी नहीं हुई है। फिल्म के तीसरे पार्ट की चर्चा तेज हो गई है। अब सवाल ये है कि क्या आदित्य धर की फिल्म की प्रेंचाइजी बनने वाली है।

Follow : Google News Icon  
dhurandhar 3 update
dhurandhar 3 update | Image: instagram

Dhurandhar 3: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर इन दिनों खूब क्रेज छाया हुआ है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर ये भी आई है कि फिल्म के मेकर्स इस प्रोजेक्ट को एक बड़े यूनिवर्स के तौर पर आगे बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि डायरेक्टर आदित्य धर ने अभी तक तीसरे पार्ट को लेकर कोई पक्की अनाउंसमेंट नहीं की है।

मेकर्स की नजर धुरंधर यूनिवर्स पर

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर द रिवेंज' को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए स्टूडियो अब इस कहानी को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर ली है। मेकर्स चाहते हैं कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनाया जाए और इसे एक बड़ी फ्रेंचाइजी के रूप में आगे बढ़ाया जाए। कहा जा रहा है कि इस कहानी में इतने आयाम हैं कि इसे कई भागों में पेश किया जा सकता है, इसलिए 'धुरंधर 3' की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

'धुरंधर 2' के लास्ट में मिल सकता है हिंट

सूत्रों के अनुसार आदित्य धर के पास तीसरे चैप्टर को लेकर एक शुरुआती आइडिया भी मौजूद है। हालांकि उन्होंने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक कमिटमेंट नहीं किया है। वहीं स्टूडियो चाहता है कि दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखने के लिए 'धुरंधर 2' के अंत में एक पोस्ट क्रेडिट टीजर जोड़ा जाए, जिससे तीसरे पार्ट का इशारा मिल सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि आदित्य धर फिल्म फ्रेंचाइजी बनाने के विचार को लेकर ज्यादा एक्साइटेड नहीं हैं। वह हर नए प्रोजेक्ट में कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण करने में विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि उन्होंने फिलहाल 'धुरंधर 3' को लेकर कोई पक्की सहमति नहीं दी है।

अगली फिल्म के लिए माइथोलॉजिकल एक्शन पर नजर

बताया जा रहा है कि आदित्य धर ने प्रोडक्शन हाउस के साथ एक डील की है जिसके तहत वह स्टूडियो के लिए कई प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि उनकी अगली फिल्म को लेकर अभी लास्ट फैसला नहीं हुआ है। खबर है कि वह रणवीर सिंह के साथ एक बड़े पैमाने की माइथोलॉजिकल एक्शन एडवेंचर फिल्म बनाने में रुचि रखते हैं।

Advertisement

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'

'धुरंधर द रिवेंज' की रिलीज डेट 19 मार्च तय की गई है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की प्रिमियर डेट 18 मार्च की शाम को रखी गई है। 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: रील बनाने के चक्कर में मां ने बच्चे को स्कूटी की डिक्की में किया बंद

Advertisement
Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड