Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह के फैंस को मिला धोखा? ‘धुरंधर 2’ का टीजर देख निराश हुए दर्शक

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ यानि “धुरंधर: द रिवेंज” का टीजर आज मेकर्स ने 12:12 बजे जारी कर दिया है। हालांकि, फैंस टीजर देख निराश हो गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar 2 Teaser disappoints fans
Dhurandhar 2 Teaser disappoints fans | Image: Republic

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ यानि “धुरंधर: द रिवेंज” का टीजर आज मेकर्स ने 12:12 बजे जारी कर दिया है। पहला पार्ट देखने के बाद फैंस इसके सीक्वल की रिलीज को लेकर भी हद से ज्यादा बेताब हैं। यही कारण है कि फैंस ‘धुरंधर 2’ की पहली झलक देखने के लिए उत्साहित हो रहे थे लेकिन लगता है कि मेकर्स ने अपने दर्शकों को निराश कर दिया है।

डायरेक्टर आदित्य धर ने आज पहले “धुरंधर: द रिवेंज” से लीड हीरो रणवीर सिंह का पहला लुक पोस्टर जारी किया था जिसमें वो खतरनाक रूप में नजर आ रहे थे। फिर 12 बजकर 12 मिनट पर उन्होंने 1 मिनट 12 सेकंड की एक छोटी सी क्लिप शेयर की है जिसमें देखने को मिला कि ‘धुरंधर 2’ में क्या दिखाया जाएगा।

‘धुरंधर 2’ का टीजर देख मायूस हुए लोग

‘धुरंधर 2’ का टीजर जारी होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में उनकी उम्मीदें भी सातवें आसमान पर थीं जो अब टीजर देखने के बाद धड़ाम से नीचे गिर चुकी हैं। दरअसल, इस टीजर में ज्यादातर वही शॉट्स थे जो ‘धुरंधर’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन्स में दिखाए जा चुके हैं। 

अब फैंस को लग रहा है कि मेकर्स ने उन्हें ‘धोखा’ दिया है। वो कुछ नया और धमाकेदार देखने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन ‘धुरंधर 2’ के टीजर में ज्यादातर चीजें पहले से ही देखी जा चुकी हैं। फैंस ने ये भी नोटिस किया कि कैसे आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त के शॉट्स ज्यादा है ही नहीं। सारा अर्जुन और अक्षय खन्ना की हल्की सी भी झलक नहीं दिखी। टीजर का पूरा फोकस रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी की बैक स्टोरी पर था।

Advertisement

हालांकि, बहुत से ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स का बचाव किया है। उनका मानना है कि आदित्य धर सब टीजर में ही रिवील कर देंगे तो फिल्म देखने में इतना मजा नहीं आएगा। 

‘धुरंधर 2’ कब होगी रिलीज?

फिल्म ‘धुरंधर 2’ इसी साल 19 मार्च को हिंदी के अलावा दुनियाभर में तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी थिएटर में रिलीज होने वाली है। पहला पार्ट अभी भी सिनेमाघरों में छाया हुआ है और खूब नोट छाप रहा है। इसके अलावा, इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, ‘धुरंधर 2’ जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 Teaser: खत्म हुआ इंतजार! रिलीज हुआ 'धुरंधर: द रिवेंज' का धमाकेदार टीजर, रणवीर सिंह करेंगे हैरान

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड