अपडेटेड 18 March 2026 at 19:44 IST

Ranveer Singh On Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' लॉन्च से पहले रणवीर सिंह का जोश हाई, कहा- इस मूवी के बाद इंडियन सिनेमा का...

Ranveer Singh On Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के रिलीज होने के बस कुछ ही घंटे बचे हुए हैं, इसका पेड प्रिव्यू रिलीज हो चुका है। इसी बीच एक्टर ने दावा किया है कि ये फिल्म इंडियन सिनेमा का फ्यूचर तय करेगी।

Follow : Google News Icon  
Ranveer Singh statement
Ranveer Singh statement | Image: X

Ranveer Singh On Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका क्रेज किसी त्योहार से कम नहीं लग रहा है और सिनेमा लवर्स शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने रिलीज से पहले म्यूजिक लॉन्च इवेंट ऑर्गेनाइज किया था, जहां फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने बड़ा बयान देकर चर्चा और तेज कर दिया है। उन्होंने इस फिल्म से इंडियन सिनेमा के फ्यूचर को डिसाइड करने की बात कही है।

रणवीर सिंह ने फिल्म की करी तारीफ

म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान रणवीर सिंह काफी जोश में नजर आए थे। उनके चेहरे पर नई फिल्म के रिलीज होने की खुशी साफ झलक रही थी। इसी बीच उन्होंने दर्शकों से बातचीत करते हुए कहा कि 'धुरंधर 2' भारतीय सिनेमा का भविष्य तय कर सकती है। उनके इस बयान के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' के पहले पार्ट को मिले प्यार के लिए दर्शकों का धन्यवाद भी किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म को ऐतिहासिक सफलता तक पहुंचाने में दर्शकों का सबसे बड़ा योगदान रहा है और पूरी टीम इसके लिए आभारी है।

पेड प्रीव्यू से ही टूट सकते हैं रिकॉर्ड

फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन मेकर्स ने बुधवार शाम से ही पेड प्रीव्यू शो शुरू कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन प्रीव्यू शो में ही फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 'धुरंधर 2' से बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। कहा जा रहा है कि पेड प्रीव्यू समेत फिल्म भारत में पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है, जो इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल कर सकता है।

पहले पार्ट ने बनाया था रिकॉर्ड

'धुरंधर' के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 839.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी और यह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जाती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि धुरंधर 2 इस रिकॉर्ड को पार कर पाती है या नहीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पठान और RRR को पीछे छोड़ आगे निकली 'धुरंधर 2', एडवांस बुकिंग में इतिहास

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 18 March 2026 at 19:44 IST