Dhurandhar 2 on OTT: इस डेट पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही ‘धुरंधर 2’? थिएटर से 3 मिनट लंबी होगी फिल्म, लेकिन एक ट्विस्ट…

Dhurandhar 2 on OTT: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने थिएटर में 50 शानदार दिन पूरे कर लिए हैं। अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar The Revenge
Dhurandhar The Revenge | Image: instagram

Dhurandhar 2 on OTT: रणवीर सिंह की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने थिएटर में 50 शानदार दिन पूरे कर लिए हैं। दर्शक अभी भी फिल्म को देखने के लिए थिएटर में जा रहे हैं। जिन लोगों ने इस फिल्म को बड़े पर्दे पर मिस कर दिया है या दोबारा देखना चाहते हैं, उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज को लेकर कुछ दिलचस्प जामकारी सामने आई है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, ‘धुरंधर द रिवेंज’ 14 मई से विदेशी दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, इसमें दिलचस्प बात यह भी है कि दर्शकों को ऑनलाइन इसका लंबा वर्जन देखने को मिलेगा।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही ‘धुरंधर 2’? 

विदेशी दर्शकों को नेटफ्लिक्स ऐप के जरिए पता चला है कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ 14 मई को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज होगी। खास बात यह है कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर टाइटल 'धुरंधर द रिवेंज (रॉ एंड अनदेखा)' दिखाया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, ऐप पर दिखाया गया है कि फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 52 मिनट है। इसका मतलब ये हुआ कि सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म के मुकाबले इसका ओटीटी वर्जन 3 मिनट लंबा है।

भारत में ओटीटी पर कब आएगी ‘धुरंधर 2’? 

जहां आदित्य धर द्वारा निर्देशित पहला पार्ट ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था, वहीं इसके सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ के स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉटस्टार को मिले हैं। भारत में ‘धुरंधर द रिवेंज’ जियो हॉटस्टार पर कथित तौर पर 15 मई को रिलीज होने वाली है। पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर आया था जिसे खराब क्वालिटी और कलर ग्रेडिंग के चलते लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। बात करें, ‘धुरंधर द रिवेंज’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इसने अबतक भारत में लगभग 1140.67 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 50 दिन बाद फिल्म की कमाई लाखों में सिमट चुकी है।

Advertisement

ये भी पढे़ंः 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं ये एक्ट्रेस, दिखाई बेबी की झलक, एक्टिंग छोड़ अब संभालती हैं करोड़ों का बिजनेस

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड