Dhurandhar 2 Cast Fees: 'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट फीस का हुआ खुलासा, रणवीर से अक्षय तक...किस स्टार को कितने रुपये मिले
Dhurandhar 2 Cast Fees: 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हो जाएगी। लेकिन इसकी स्टारकास्ट फीस का अब खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं कि रणवीर से अक्षय खन्ना तक किसकी जेब में आए कितने रुपये।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar 2 Cast Fees: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' एक तरफ जहां, बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही धूम मचा रही है, वहीं दूसरी तरफ इसकी स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिल्म के बजट और स्टार्स की सैलरी से जुड़े आंकड़े सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई है। खास बात यह है कि इस सीक्वल के लिए बड़े सितारों ने अपनी फीस में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की है, जो आम ट्रेंड से बिल्कुल अलग माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि कौन से स्टार ने कितने रुपये कमाए हैं।
रणवीर सिंह की फीस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने 'धुरंधर 2' के लिए करीब 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें पहले पार्ट के लिए भी इतनी ही फीस मिलने की खबरें थीं। एक हजार करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म देने के बाद भी अपनी फीस में इजाफा न करना इंडस्ट्री के लिहाज से लोग इसे हैरान करने वाला मान रहे हैं।
अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल की फीस में आया बड़ा अंतर
फिल्म में अक्षय खन्ना का कैमियो भले ही छोटा बताया जा रहा हो, लेकिन उनकी फीस को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा चल रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें करीब 2.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं मेन विलेन अर्जुन रामपाल की फीस करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस हिसाब से अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की प्रति मिनट वैल्यू काफी ज्यादा मानी जा रही है।
बाकी स्टारकास्ट की कमाई
'धुरंधर 2' के बाकी के स्टार्स की बात करें, तो संजय दत्त को इस फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, जबकि आर माधवन की फीस करीब 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं सारा अर्जुन को इस फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपये मिलने की चर्चाएं हैं।
Advertisement
पहले पार्ट से फीस नहीं बढ़ाने के पीछे की वजह
धुरंधर के दोनों पार्ट्स में स्टार्स की फीस सेम रहने के पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म को पहले ही दो पार्ट्स में साइन किया गया होगा, जिसमें दोनों फिल्मों की फीस पहले से तय थी। दूसरी संभावना यह भी है कि ये आंकड़े केवल अनुमान हैं और इनकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।