अपडेटेड 24 November 2025 at 17:13 IST
Dharmendra Death: श्मशान घाट से लौटते हुए बेसुध दिखे राजवीर-करण, नम आंखों से इन सितारों ने दी 'हीमैन' को अंतिम विदाई
Dharmendra Death: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। धर्मेंद्र के निधन ने पूरे देश और फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। अंतिम विदाई के दौरान उनका परिवार और बॉलीवुड के कई सितारे गम में डूबे नजर आए। श्मशान घाट से सामने आई कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Dharmendra Last Rites : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। धर्मेंद्र के निधन ने पूरे देश और फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। अंतिम विदाई के दौरान उनके परिवार से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे गम में डूबे नजर आए। श्मशान गृह से सामने आई कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मायूस दिखे करण देओल, राजवीर देओल
धर्मेंद्र के बड़े पोते करण देओल दादा की मौत से गहरे सदमे में नजर आए। अंतिम संस्कार में शामिल होकर बाहर निकलते समय उनके चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी। दादा-पोते का रिश्ता बेहद खास माना जाता था। उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा है। धर्मेंद्र का अपने पोतों से काफी प्यार था वह अक्सर उनके साथ समय बिताते थे।
अंतिम संस्कार के बाद उनके पोते भावुक होने के कारण कैमरों से अपना चेहरा छुपाते नजर आए। सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल भी इस दुखद घड़ी में अपने आंसू नहीं रोक पाए। दादा को अंतिम विदाई देने के बाद उनकी आंखों में उदासी और दर्द साफ झलक रहा था। धर्मेंद्र का अपने पूरे परिवार से गहरा लगाव था। करण देओल और धर्मेंद्र की बॉन्डिंग काफी मजबूत थी। करण, दादा को बड़े पापा कहकर पुकारते थे। यह रिश्ता इतना खास था कि आज उनकी आंखों में वही दर्द साफ झलक रहा था। धर्मेंद्र की अंतिम विदाई के बाद पत्नी हेमा मालिनी भी नम आंखों के साथ श्मशान से लौटती दिखाई दीं। उनके चेहरे पर गम छाया हुआ था। वहीं हेमा और ईशा देओल ने भी भीड़ देखकर हाथ जोड़कर सभी का आभार जताया।
आमिर खान और अमिताभ बच्चन गम में डूबे
धर्मेंद्र को अंतिम दर्शन करने के ले बॉलीवुड के कई बड़े नाम पहुंचे। संजय दत्त धर्मेंद्र के निधन की खबर से बेहद दुखी दिखाई दिए। अंतिम संस्कार से जुड़ी उनकी तस्वीरों ने फैंस को भी इमोशनल कर रही हैं। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के रिश्ते काफी पुराने और बेहद खास थे। अंतिम विदाई में पहुंचकर अमिताभ की आंखों में भी गम साफ नजर आया। उनके वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं। आमिर खान भी धर्मेंद्र को विदाई देने पहुंचे। वह अपने आंसू रोक नहीं पाए और तस्वीरों में उनकी लाल आंखें सब कुछ बयां कर रही हैं। अभिषेक बच्चन ने भी धर्मेंद्र को अंतिम सलाम किया। पैपराजी से बचते हुए वह शांत तरीके से श्मशान से निकलते नजर आए।
Advertisement
अलविदा कहने पहुंचे सलीम और सलमान खान
सलीम खान भी अपने पुराने दोस्त के अंतिम संस्कार में पहुंचे। चेहरे पर गहरा दुख साफ झलक रहा था। सलमान खान भी चश्मा लगाकर भावनाओं को छुपाने की कोशिश करते दिखे, लेकिन आंखों की लालिमा सब कुछ दिखा रही थी।
बेसुध नजर आईं हेमा मालिनी और ईशा देओल
पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचीं ईशा देओल ने पैपराजी से बचने के लिए चेहरा ढक लिया। पति के निधन ने हेमा मालिनी को अंदर से पूरी तरह हिला दिया। उनकी बेसुध तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं।
Advertisement
रणवीर, दीपिका, अक्षय कुमार ने किए अंतिम दर्शन
एक्टर अक्षय कुमार भी धर्मेंद्र को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे और चुपचाप श्मशान से निकल गए। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण भी धर्मेंद्र को अंतिम श्रद्धांजलि अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्हें भी उदास देखा गया। इसके साथ कई और भी सितारे धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे, जिनकी फोटो और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 24 November 2025 at 17:13 IST