LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ Dharmendra Health Update: हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट, एक्टर के घर के बाहर बढ़ी पुलिस सुरक्षा

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र की हालत बिगड़ती चली जा रही है। उनका इस समय मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें पिछले हफ्ते सांस लेने में समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

Follow : Google News Icon  
Sunny Deol, Hema Malini visit Dharmendra
Sunny Deol, Hema Malini visit Dharmendra | Image: Instagram, Varinder Chawla

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के लीजेंड्री स्टार धर्मेंद्र की तबीयत पिछले कई दिनों से नाजुक चल रही है। उन्हें पिछले हफ्ते ही ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वो आईसीयू में थे। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि आज उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्हें फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनके परिवारवाले धीरे-धीरे उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। कुछ समय पहले धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंची थीं। हाल ही में, उनके बेटे सनी देओल भी अस्पताल अपने पिता को देखने के लिए पहुंचे। उस समय वो काफी परेशान लग रहे थे। उन्होंने कैमरा देखते ही अपना चेहरा हाथ से छुपा लिया।


धर्मेंद्र से मिलने के बाद अस्पताल से निकले गोविंदा

बॉलीवुड के कई सितारे धीरे-धीरे धर्मेंद्र का हालचाल जानने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंच रहे हैं। अब सुपरस्टार गोविंदा को भी अपनी गाड़ी में अस्पताल से निकलते हुए स्पॉट किया गया था। 


धर्मेंद्र से मिलने के बाद भावुक हुईं अमीषा पटेल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी धर्मेंद्र को देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं। उनका अस्पताल से निकलते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो काफी भावुक होती नजर आ रही हैं। उन्होंने पैपराजी से भी बात करने से मना कर दिया। 


Advertisement

धर्मेंद्र के घर के बाहर बढ़ी पुलिस सुरक्षा

धर्मेंद्र का इस समय ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वेंटिलेटर पर रहने की अफवाहों को खारिज करते हुए परिवार ने अपडेट दिया है कि एक्टर की हालत स्थिर है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे धर्मेंद्र के जुहू स्थित घर के बाहर पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए हैं। ऐसा फैंस की भीड़ से बचने के लिए किया गया होगा। 


देओल परिवार धर्मेंद्र का हालचाल जानने पहुंचा अस्पताल

हेमा मालिनी, सनी देओल, उनके बेटे राजवीर और करणवीर देओल, ईशा देओल, बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल भी आज धर्मेंद्र का हालचाल जानने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। धर्मेंद्र की बेटी भी कल अमेरिका से अपने पिता को देखने के लिए मुंबई पहुंचेंगी।


Advertisement

हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट

इस बीच, हेमा मालिनी ने अपने एक्स हैंडल के जरिए धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर उड़ रहीं तरह-तरह की अफवाहों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा- ‘मैं धरम जी की चिंता करने वालों का धन्यवाद करती हूं, जो इस समय अस्पताल में निगरानी में हैं। उन पर लगातार नजर रखी जा रही है और हम सब उनके साथ हैं। मैं आप सभी से उनके कल्याण और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की रीक्वेस्ट करती हूं’।


धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे सलमान खान

धर्मेंद्र से मिलने के लिए अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंच चुके हैं। इस दौरान, वो काफी सीरियस नजर आ रहे थे। 


धर्मेंद्र की तबीयत पर सनी देओल की टीम का बयान

सनी देओल के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचने के बाद अब उनकी टीम का बयान सामने आया है। मीडिया में दिए गए बयान में बताया गया है कि धर्मेंद्र अगले 48 घंटे तक डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। आज कोई मूवमेंट नहीं है। फिलहाल परिवार उनकी हालत को लेकर दुआएं कर रहा है और प्राइवेसी चाहता है।


परेशान दिखे सनी देओल

हेमा मालिनी के बाद धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल भी अपने पिता का हालचाल जानने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। उस दौरान, वो काफी परेशान और दुखी नजर आ रहे थे। जैसे ही पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करना शुरू किया तो गदर स्टार ने हाथ से अपना चेहरा छुपा लिया।


धर्मेंद्र से मिलने पहुंचीं हेमा मालिनी

धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी भी कुछ समय पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंच चुकी हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है। बाद में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा- “हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वो डॉक्टर की निगरानी में हैं। घबराने वाली कोई बात नहीं है।”


धर्मेंद्र की हालत गंभीर

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें सांस लेने में समस्या के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका कई दिनों से आईसीयू में इलाज चल रहा है। इस बीच, ऐसी खबरें आ रही हैं कि शोले स्टार की आज हालत ज्यादा नाजुक हो गई है। उनकी तबीयत बिगड़ने से उनका परिवार भी काफी परेशान हो गया है।

Published By :
Sujeet Kumar

पब्लिश्ड