Dharmendra Death: सनी देओल ने दी मुखाग्नी, पूरा बॉलीवुड हुआ भावुक... पिता धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देकर लौटे बॉबी देओल
RIP Dharmendra: बॉलीवुड के 'हीमैन' इस दुनिया में नहीं रहे। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लंबे समय से वो बीमार चल रहे थे। उनके निधन से बॉलीवुड में मातम पसर गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 7 min read

Dharmendra Death news: बॉलीवुड के 'हीमैन' इस दुनिया में नहीं रहे। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लंबे समय से वो बीमार चल रहे थे। उनके निधन से बॉलीवुड में मातम पसर गया है। धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ के चलते बीते दिनों उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनको लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ी। हालांकि, 12 दिन बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया था और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। देओल परिवार की ओर से बताया गया था कि एक्टर रिकवर कर रहे हैं।
Dharmendra passes away live updates: प्रीति जिंटा ने सनी और बॉबी देओल से मुलाकात की
Dharmendra passes away live updates: प्रीति जिंटा को सनी, बॉबी देओल और बाकी परिवार से मिलने के लिए धर्मेंद्र के घर आते हुए देखा गया।
Dharmendra Death News LIVE: सुनहरे दौर का चमकता सितारा खो दियाः देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि धर्मेंद्र का जाना सिनेमा के सुनहरे दौर के एक चमकते सितारे का जाना है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ने कई तरह के रोल किए, जिसमें रोमांस, एक्शन और जोशीला किरदार निभाया। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड का ही-मैन कहा जाने लगा।
Advertisement
Dharmendra Death News Live Updates: तेलुगू स्टार वेंकटेशन ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी
तेलुगू स्टार वेंकटेशन ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा,“ धर्मेंद्र जी एक आइकन से कहीं ज्यादा थे। उनमें एक ऐसा प्यार था जिसने पीढ़ियों को छुआ और एक ऐसी ग्रेस थी जिसने भारतीय सिनेमा के पूरे दौर को बताया। उनकी फिल्में, उनका जज्बा और उनकी परफॉर्मेंस हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”
Dharmendra Death News Live Updates: धर्मेंद्र की रोती-बिलखती फैन
धर्मेंद्र की फैन रोते-बिलखते हुए श्मशान के अंदर जाने की जिद कर रही थी। पुलिस ने रोका।
Advertisement
Dharmendra Death News Live Updates: पिता धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देकर घर लौटे बॉबी देओल
पिता धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देकर बॉबी देओल घर लौटे हैं।
Dharmendra Death News Live Updates: भावुक अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
भावुक अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "धर्मेंद्र अब तक के सबसे दयालु इंसान, आप हमेशा बेस्टेस्ट रहेंगे!"
वीडियो यहां देखेंः अनुपम खेर का वीडियो
Dharmendra Death News LIVE: धर्मेंद्र की आखिरी पोस्ट वायरल
धर्मेंद्र ने अपने आखिरी पोस्ट में शायराना अंदाज में लिखा था, ‘आजकल गम-ए-दौरां से दूर गम-ए-दुनिया से दूर… अपने ही नशे में झूमता हूं।’ लोग पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें अंतिम बार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Dharmendra Death News LIVE: राजनाथ सिंह ने दी बॉलीवुड के ही-मैन को श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, "मशहूर हिंदी फिल्म एक्टर और पूर्व MP धर्मेंद्र जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्होंने अपने बेमिसाल चार्म और ईमानदारी से कई यादगार किरदारों में जान डाल दी। भारतीय सिनेमा में उनका शानदार योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके दुखी परिवार और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।"
Dharmendra Death News Live: सुनील शेट्टी ने जाहिर किया दुख
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपना दुख जाहिर करते हुए लिखा, ‘शालीनता में लिपटी शक्ति. गर्मजोशी में लिपटा स्टारडम…यही धरम पाजी की विरासत है। दुनिया के लिए वे ही-मैन थे। जो लोग उन्हें जानते थे, उनके लिए वे परम स्नेह थे। रेस्ट इन पावर धरम पाजी। शांति’
Dharmendra Death News Live: जूनियर एनटीआर ने दी श्रद्धांजलि
जूनियर एनटीआर ने कहा, “धर्मेंद्र जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ... उन्होंने जो दौर बनाया, उसकी जगह कोई नहीं ले सकता और भारतीय सिनेमा में जो अपनापन उन्होंने लाया, वह हमेशा हमारे साथ रहेगा। पूरे परिवार के लिए मेरी दिल से संवेदनाएं और दुआएं।”
Dharmendra Death News Live: शिखर धवन ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “आप सिर्फ कद में ही नहीं, बल्कि हौसले में भी ऊंचे रहे। धर्मेंद्र जी, हमें यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि ताकत दयालु हो सकती है। ओम शांति।”
Dharmendra Death News Live: फरहान अख्तर ने दी श्रद्धांजलि
एक्टर फरहान अख्तर ने पोस्ट कर लिखा, “पूरी फिल्मी दुनिया के लिए बहुत बड़ा नुकसान। जो लोग फिल्में बनाते हैं और जो उन्हें देखते हैं, उनके लिए धरम जी हमेशा रहेंगे जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। 6 दशकों के एंटरटेनमेंट के लिए धन्यवाद। हम खुशकिस्मत हैं कि हमें स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर आपका अपनापन, आपकी दयालुता, आपकी दरियादिली, आपका चार्म, आपकी तेजी और आपकी समझदारी देखने को मिली। देओल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।”
Dharmendra Death News Live: अक्षय कुमार भी श्मशान घाट पहुंचे
धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी श्मशान घाट पहुंच गए हैं।
आपकी कमी खलेगी धरम जी- शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, "मुझे कई टैलेंटेड एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला है, लेकिन आपसे बड़ा दिल किसी का नहीं था। आपका टैलेंट, चार्म और डैशिंग लुक तो बस शुरुआत थी, लेकिन आपकी विनम्रता, सादगी और दयालुता बहुत इंस्पायरिंग थी। आप एक सच्चे ओरिजिनल थे, एक चमकता सितारा जिसने इतने सारे दिलों को छुआ। आपकी आत्मा को शांति मिले। धरमजी, आपकी कमी खलेगी... ओम शांति।"
इंडस्ट्री ने एक लेजेंड खो दिया है- अजय देवगन
अजय देवगन ने पोस्ट कर लिखा, “धरम जी के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उनके प्यार, दरियादिली और मौजूदगी ने कलाकारों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। इंडस्ट्री ने एक लेजेंड खो दिया है... और हमने एक ऐसा इंसान खो दिया है जिसने हमारे सिनेमा की आत्मा को आकार दिया। RIP धरम जी। ओम शांति।”
सलमान खान पहुंचे श्मशान घाट
एक्टर सलमान खान मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच गए हैं, जहां धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार होगा।
अनन्या पांडे ने भी दी श्रद्धांजलि
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

काजोल ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि
काजोल ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, "अच्छे इंसान का OG चला गया है और दुनिया उसकी वजह से और गरीब हो गई है। किसी तरह ऐसा लगता है कि हम इसमें सिर्फ अच्छे लोगों को खो रहे हैं। दिल से दयालु और हमेशा प्यारे। RIP धरम जी।"
त्मा को शांति मिले धरम जी- रकुल प्रीत
एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “आपकी मौजूदगी ने स्क्रीन को रोशन कर दिया, आपकी याद हमारे दिलों को रोशन करेगी। आपके सफर ने लाखों लोगों को प्रेरित किया। आपकी आत्मा को शांति मिले धरम जी।”
केआरके ने दी श्रद्धांजलि
एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "RIP धरम जी। आप सुपरस्टार थे और बॉलीवुड के आखिरी दिन तक सुपरस्टार ही रहेंगे।"
धर्मेंद्र जी जैसा कोई दूसरा कभी नहीं होगा- विशाल ददलानी
म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने पोस्ट कर लिखा, "ऐसा कोई दूसरा कभी नहीं होगा। एक ग्लोबल आइकॉन जो मिट्टी के सच्चे बेटे बने रहे, धर्मेंद्र जी का जज़्बा और टैलेंट और कड़ी मेहनत के लिए उनका प्यार और सम्मान हमेशा प्रेरणा देगा। उनके परिवार और उनके अनगिनत फैंस के प्रति गहरी संवेदना।"
श्मशान घाट पहुंची ईशा देओल
धर्मेंद्र की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल श्मशान घाट पहुंच चुकी हैं।
सलीम खान भी पहुंचे
धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने लेजेंड्री स्क्रीनराइटर और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान पहुंच गए हैं।
कियारा और करीना ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिग्गज एक्टर को श्रद्धांजलि दी।
नम आंखों से फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। वहीं फैंस भी भावुक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग एक्टर को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।
यह एक ERA का अंत है- करण जौहर
फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "यह एक ERA का अंत है। एक बहुत बड़ा मेगा स्टार... मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक HERO का रूप, बहुत हैंडसम और सबसे रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस... वह इंडियन सिनेमा के एक असली लेजेंड हैं और हमेशा रहेंगे। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में खास और शानदार तरीके से मौजूद हैं।"
RIP Dharmendra: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन
IANS की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। एक्टर ने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लंबे वक्त से बॉलीवुड के हीमैन बीमार चल रहे थे। कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वो हाल ही में एडमिट हुए थे। धर्मेंद्र के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।