LIVE BLOG

Dharmendra Death: अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, लंबी बीमारी के के बाद 89 की उम्र में ली अंतिम सांस

Dharmendra Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई IANS की रिपोर्ट के मुताबिक 'ही-मैन' सोमवार, 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में अपने जुहू स्‍थ‍ित घर पर अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र का अंतिम संस्‍कार विले पार्ले स्‍थित पवन हंस श्‍मशान भूमि में होगा।

Dharmendra Death Live News
Dharmendra Death Live News | Image: Republic

Dharmendra Death Live Updates: IANS की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। एक्टर ने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र का अंतिम संस्‍कार विले पार्ले स्‍थित पवन हंस श्‍मशान भूमि में किया जाएगा जहां पूरा देओल परिवार और कई दिग्‍गज पहुंच चुके हैं। हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर अमिताभ बच्‍चन तक भी इस दौरान आंखों में आंसू समेटे मौके पर पहुंचे। वहीं धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। बॉलीवुड सितारों ने धर्मेंद्र को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। 
 


Dharmendra Death Live News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “जाने-माने एक्टर और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर, वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।” 


Dharmendra Death Live News: इंडियन सिनेमा का बड़ा नाम खो दिया- भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, “हमने इंडियन सिनेमा का एक बड़ा नाम खो दिया है। धरम जी, आपकी बहुत याद आएगी। उनकी विरासत हमेशा हमारी कल्चरल यादों का एक अहम हिस्सा रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी दिल से संवेदनाएं। ओम शांति।”


Advertisement

Dharmendra Death Live News: श्मशान घाट पहुंचे अनिल कपूर

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर श्मशान घाट पहुंच चुके हैं। यहां धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार होगा। 


धर्मेन्द्र जी के जाने की खबर ने दिल को भीतर तक तोड़ दिया- पवन सिंह

भोजपुरी एक्टर और बीजेपी नेता पवन सिंह ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए कहा, "धर्मेन्द्र जी के जाने की खबर ने दिल को भीतर तक तोड़ दिया है। आज ऐसा लगता है मानो पर्दे से नहीं, ज़िन्दगी से ही एक रौशन उजाला चला गया हो। मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला- सेट पर उनकी ममता, सरलता और इंसानियत आज भी याद करके आंखें नम हो जाती हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को परम शांति मिले। ॐ शांति ॐ।"


Advertisement

ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया- कपिल शर्मा

एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “अलविदा धर्म पाजी… आपका जाना बहुत ही दुखदायी है , ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है। आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया वह हमेशा मेरे दिल में और यादों में रहेगा। कैसे एक पल में किसी के दिल में बस जाते हैं यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता था। हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे। ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें।”


पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद- अक्षय कुमार

एक्टर अक्षय कुमार ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, "बड़े होते हुए, धर्मेंद्र जी ऐसे हीरो थे जैसा हर लड़का बनना चाहता था। हमारी इंडस्ट्री के ओरिजिनल ही-मैन। पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। आप अपनी फिल्मों और आपके फैलाए गए प्यार के जरिए ज़िंदा रहेंगे। ओम शांति।"


 


Dharmendra Death Live News: CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने धर्मेंद्र पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!"


जैकी श्रॉफ पहुंचे श्मशान घाट

जैकी श्रॉफ भी धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पहुंच गए हैं। 


Dharmendra Death Live News: सुनील शेट्टी ने जताया दुख

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए कहा, "ताकत में खूबसूरती। स्टारडम में गर्मजोशी। हीरोइज्म में साफ दिल। यही धरम पाजी की विरासत है। दुनिया के लिए वो ही-मैन थे। जो लोग उन्हें जानते थे, उनके लिए वह साफ गर्मजोशी थे। रेस्ट इन पावर धरम पाजी। ओम शांति।"


Dharmendra Death Live News: PM मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख

PM नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, "धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।"


Dharmendra Death Live News: दिल बहुत भारी है- कृति खरबंदा

एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया। उन्होंने अपने साथ उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “दिल बहुत भारी है। दिमाग सुन्न है। ही-मैन, RIP!”


Dharmendra Death News Live Updates: धर्मेंद्र का 90वें जन्मदिन से सिर्फ 15 दिन पहले निधन

बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर और हिंदी सिनेमा के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 8 दिसंबर को उनका 90वां जन्मदिन था और परिवार इस मौके पर एक भव्य सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहा था। हेमा मालिनी, उनके बच्चे और पूरा परिवार इस खास दिन को लेकर उत्साहित था, लेकिन जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले धर्मेंद्र दुनिया को अलविदा कह गए। परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके शानदार करियर, विनम्र स्वभाव और सदाबहार मुस्कान को याद कर रहे हैं। धर्मेंद्र की विरासत हिंदी सिनेमा में हमेशा अमर रहेगी।


सलमान खान पहुंचे श्मशान घाट

एक्टर सलमान खान मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच गए हैं, जहां धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार होगा।


इन सेलेब्स ने भी धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

धर्मेंद्र के निधन की खबर से बॉलीवुड में मातम पसर गया है। करीना कपूर, बिपाशा बसु, कियारा आडवाणी, करण जौहर समेत अन्य कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए एक्टर को श्रद्धांजलि दी है। 


धर्मेंद्र के निधन की खबर से टूटे अजय देवगन

धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का दिल टूट गया। उन्होंने  इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'धरम जी के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उनकी गर्मजोशी, उदारता और उपस्थिति ने कलाकारों की पीढ़ियों को प्रेरित किया। उद्योग ने एक किंवदंती खो दी है... और हमने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जिसने हमारे सिनेमा की आत्मा को आकार दिया। शांति से आराम करें, धरम जी। ॐ शांति।'


अनन्या पांडे ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने धर्मेंद्र की कुछ तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा,'The Greatest. ओम शांति।'


आपकी याद हमारे दिलों को रोशन करेगी- रकुलप्रीत

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, 'आपकी मौजूदगी ने स्क्रीन को रोशन किया, आपकी याद हमारे दिलों को रोशन करेगी। आपकी यात्रा ने लाखों लोगों को प्रेरित किया। आपकी आत्मा को शांति मिले धरम जी। ओम शांति।'


बॉलीवुड सितारों ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। बॉलीवुड सितारों ने धर्मेंद्र को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। 
 


श्मशान घाट पहुंचे बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और आमिर खान श्मशान घाट पहुंच चुके हैं। 


श्मशान घाट पहुंचा परिवार

देओल परिवार श्मशान घाट पहुंच चुका है। अभी परिवार के आधिकारिक बयान का इंतजार है। 


श्मशान घाट पर सुरक्षा बढ़ाई गई

 मुंबई में पवन हंस श्मशान घाट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र के घर से निकली एंबुलेंस

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उनके घर के बाहर से एंबुलेंस निकल गई है। 

Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड