Dhamaal 4 Box Office Day 8: 8वें दिन अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर दाग दिया गोल, धमाल-4 हुई 100 करोड़ के पार, जानिए फिल्म हिट हुई या फ्लॉप
Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल 4’ के 8वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। हालांकि 8वें दिन अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी किक मारते हुए गोल कर दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल 4’ को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है जिसके बाद अब फिल्म के 8वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। हालांकि 8वें दिन अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी किक मारते हुए गोल कर दिया है और फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।
दूसरे शुक्रवार कितना हुआ कलेक्शन
'धमाल-4’ ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि 8वें दिन देश भर में फिल्म के शो में कटौती की गई जिससे गुरुवार को जहां फिल्म के 11,006 शो दिखाए गए थे तो वहीं शुक्रवार को 8,158 शो प्रदर्शित हुए थे।
अब तक कितनी कमाई हुई
धमाल-4 ने पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 22.50 करोड़, रविवार को 28.50 करोड़, सोमवार को 8.75 करोड़, मंगलवार को 9.50 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक हफ्ते में 96 करोड़ अपने खाते में जोड़ लिए थे। फिर दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 5.35 करोड़ के कलेक्शन के बाद अब तक कुल 101.35 करोड़ की नेट कमाई कर डाली है।
वीकेंड पर आएगा उछाल
इस हफ्ते सिनेमा घरों में कोई बड़ी बॉलीवुड रिलीज फिल्म नहीं हुई है। हालांकि इस हफ्ते हॉलिवुड की फांतासी एक्शन फिल्म The Odyssey रिलीज हुई है जिससे धमाल-4 को थोड़ी टक्कर मिल सकती है क्यूंकि फिल्म ने पहले दिन 17.40 करोड़ की कमाई की है। हालांकि कॉमेडी फिल्म होने के नाते धामल-4 दूसरे वीकेंड पर फिर बड़ा धमाल मचा सकती है।
Advertisement
धमाल- 4 हिट या फ्लॉप
'धमाल-4' का बजट 150 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 101 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए अभी कम से कम 50 करोड़ की आवश्यकता है।
'धमाल-4' कास्ट
'धमाल-4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।