Dhamaal 4 Box Office Day 16: तीसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर हुआ 'डबल धमाल', जानिए अजय देवगन की फिल्म ने अब तक कितने करोड़ बटोरे

Dhamaal 4 Box Office Day 16:  ‘धमाल-4’ को रिलीज हुए अब 16 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म ने इस वीकेंड पर फिर से रफ्तार पकड़ ली है। अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले दुगनी कमाई कर ली है।

dhamaal 4
dhamaal 4 | Image: ADF

Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल-4’ को रिलीज हुए अब 16 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म ने इस वीकेंड पर फिर से रफ्तार पकड़ ली है। अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले दुगनी कमाई कर ली है। इससे फिल्म 150 करोड़ की तरफ दौड़ लगाने लगी है।   

16वें दिन हुआ डबल धमाल 

धमाल-4 ने बॉक्स ऑफिस पर 16वें दिन 2.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था लेकिन फिल्म ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म के शो में कटौती की गई और इस फिल्म के देश भर में 5,195 शो प्रदर्शित हो सकें। लेकिन फिर भी अपनी रिलीज के तीसरे शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर डबल धमाल कर दिया। 

धमाल-4 ने अब तक कितने कमाए 

धमाल-4 ने पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 22.50 करोड़, रविवार को 28.50 करोड़, सोमवार को 8.75 करोड़, मंगलवार को 9.50 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक हफ्ते में 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। 

Uploaded image

इसके बाद दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़, शनिवार को 10.25 करोड़, रविवार को 12.75 करोड़ और सोमवार को 3.25 करोड़, मंगलवार को 4 करोड़, बुधवार को 2.75 करोड़ के साथ गुरुवर को 2.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 40.65 करोड़ की कमाई की। 

Advertisement

फिर तीसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 2.50 करोड़ के बाद शनिवार को 4.50 करोड़ की कमाई कर ली है।   

इससे धमाल-4 ने पहले हफ्ते के 96 करोड़, दूसरे हफ्ते के 40.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते के दो दिन में 6.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक कुल 143.40 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। 

Advertisement

रविवार को फिल्म होगी 150 करोड़ में शामिल 

धमाल-4 की आज रविवार को अच्छी कमाई की पूरी उम्मीद है। इससे फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। 

'धमाल-4' की कास्ट 

'धमाल-4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।  

इसे भी पढ़ें- लॉन्च होने से ठीक पहले अचानक क्यों टला रामायण फिल्म का ट्रेलर

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड