Dhamaal 4 Box Office Day 11: धमाल 4 के दूसरे मंडे टेस्ट की आई रिपोर्ट, जानिए 11वें दिन अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ छापे
Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल-4’ को रिलीज हुए अब 11 दिन पूरे ही चुके हैं। 20 जुलाई को फिल्म अपने दूसरे मंडे टेस्ट से गुजरी। अब इस टेस्ट का रिजल्ट भी सामने आ गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल-4’ को रिलीज हुए अब 11 दिन पूरे ही चुके हैं। 20 जुलाई को फिल्म अपने दूसरे मंडे टेस्ट से गुजरी। अब इस टेस्ट का रिजल्ट भी सामने आ गया है। इस नतीजे ने ये साबित कर दिया है कि फिल्म अभी बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहेगी।
दूसरे सोमवार कितनी हुई कमाई
अजय देवगन की फिल्म धमाल-4 ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। दूसरे सोमवार को देश भर में फिल्म के 8,892 शो का प्रदर्शन हुआ था।
धमाल-4 की अब कितनी कमाई हुई
धमाल-4 ने पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 22.50 करोड़, रविवार को 28.50 करोड़, सोमवार को 8.75 करोड़, मंगलवार को 9.50 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक हफ्ते में 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
इसके बाद दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़, शनिवार को 10.25 करोड़, रविवार को 12.75 करोड़ और सोमवार को 3.35 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक कुल 127.75 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।
Advertisement
मंगलवार को होगी बड़ी कमाई
धमाल-4 ने जहां वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर लिया तो वहीं सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में कटौती देखी गई। अब मंगलवार को अधिकतर सिनेमा घरों में बोगो ऑफर के तहत एक टिकट पर एक टिकट फ्री का ऑफर चलता है। इससे फिल्म के मंगलवार कलेक्शन में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है।
धमाल- 4 हिट या फ्लॉप
'धमाल-4' का बजट 150 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 127.75 करोड़ की कुल कमाई कर ली है। लेकिन फिल्म अभी अपनी लागत से दूर है। ऐसे में धमाल-4 अगर इस हफ्ते में 150 करोड़ कमाने में सफल हो जाएगी तो फिल्म हिट साबित हो जाएगी।
Advertisement
'धमाल-4' में कौन कौन हैं
'धमाल-4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।