अपडेटेड 1 May 2024 at 16:57 IST
Deepfake: रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में आया नया अपडेट, मुंबई पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम
Rashmika Mandanna के डीपफेक वीडियो मामले में जांच जारी है। इस मामले में पुलिस ने नवीन नाम के इंजीनियर को गिरफ्तार किया था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Rashmika Mandanna Deepfake Video Case: रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिलम' के रिलीज से पहले एक्ट्रेस का एक डीपफेक वीडिया वायरल हुआ था, जिस पर काफी बवाल मचा। इस मामले में आरोपी नवीन पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। आरोपी से पूछताछ की जा चुकी है। वहीं, अब डीपफेक वीडियो मामले में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी अपना बयान दर्ज करा दिया।
दिल्ली पुलिस सूत्रों की मानें तो एक टीम मामले में रश्मिका का बयान दर्ज करने मुंबई पहुंची थीं। मामले में शिकायतकर्ता रश्मिका मंदाना ही थी और यह एक पहला ऐसा केस था जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तहत फेक वीडियो बनाने को लेकर सामने आया था। इसी वजह से मामले में उनका स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड करना जरूरी होता है।
स्पेशल सेल की टीम पहुंची मुंबई
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी लड़के का पूरा बयान दर्ज कर लिया था। अब इसके बाद रश्मिका मंदाना का पूरा स्टेटमेंट रिकॉर्ड करना था। इसके लिए स्पेशल सेल की टीम मुंबई पहुंची थी।
रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में जांच जारी है। इस मामले में पुलिस ने नवीन नाम के इंजीनियर को गिरफ्तार किया था।
Advertisement
रश्मिका की शिकायत पर पुलिस का एक्शन
बता दें कि इस मामले में एक्ट्रेस रश्मिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थीं। उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद स्पेशल सेल की साइबर सेल अधिकारियों को नई तकनीक के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों की पहचान करने के लिए लगाया गया था। इसके लिए सेल की एकटीम आंध्र प्रदेश पहुंची और आरोपी इंजीनियर को वहां से गिरफ्तार किया।
नवंबर में वायरल हुआ था वीडियो
'एनिमल' की रिलीज से पहले 6 नवंबर 2023 को रश्मिका मंदाना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे देख लोग हैरान रह गए थे। हालांकि बाद में मालूम चला कि ये वीडियो फेक है। असल में ब्रिटिश इन्फ्लुएंसर जारा पटेल की बॉडी पर रश्मिका मंदाना के चेहरे को सुपरइम्पोज करके लगाया गया था।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 May 2024 at 16:57 IST