अपडेटेड 1 June 2024 at 08:48 IST

प्रेग्नेंसी में मां के साथ वक्त बिता रहीं दीपिका, रेस्टोरेंट के बाहर किया कुछ ऐसा, वीडियो वायरल

Deepika Padukone Baby Bump: दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। खुद मां बनने से पहले वह अपनी मां के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Deepika Padukone Baby Bump
मां के साथ डिनर पर गई दीपिका पादुकोण | Image: Varinder Chawla

Deepika Padukone Baby Bump: बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस साल सितंबर में उनकी पहली संतान का जन्म होगा जिसके लिए दीपिका और रणवीर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। शुक्रवार की रात एक्ट्रेस अपनी मां के साथ डिनर करने के लिए बाहर गई थीं जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

दीपिका इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी ग्लो और बेबी बंप को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। खुद मां बनने से पहले वह अपनी मां के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। जब मां-बेटी मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे तो पैपराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया। इस दौरान, रामलीला स्टार भीड़भाड़ के बीच खुद को बचाती नजर आईं।

मां के साथ डिनर पर गई थीं दीपिका पादुकोण

जब दीपिका रेस्टोरेंट से बाहर आ रही थीं तो उन्हें थोड़ा हड़बड़ाते हुए देखा गया। दरअसल, उन्हें देखते ही फैंस की भीड़ जमा हो गई और पैपराजी भी उनकी तस्वीरें खींचने के लिए आसपास खड़े हो गए। ऐसे में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप पर हाथ रखते हुए बड़ी ही सावधानी से सीढ़ियों से उतरी और आगे बढ़ने लगीं। उन्होंने अपनी हेल्पर को भी पकड़ा हुआ था। 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

इस दौरान, दीपिका हल्का हल्का मुस्कुरा रही थीं। उनकी मां उनके पीछे चल रही होती हैं। धीरे धीरे चलने के बाद दीपिका जैसे तैसे अपनी गाड़ी तक पहुंचीं और अंदर बैठकर थोड़ा रिलैक्स किया। उसके बाद वो चली गईं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

जब दीपिका पादुकोण हुईं बेबी बंप को लेकर ट्रोल

दीपिका पादुकोण कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वोट देने के लिए पोलिंग बूथ गई थीं जहां एक्ट्रेस पहली बार बेबी बंप के साथ नजर आईं। तब सोशल मीडिया पर उनके चलने के अंदाज को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। कुछ लोगों ने तो उनकी प्रेग्नेंसी और बेबी बंप को भी फेक बता दिया था। इसके बाद दीपिका एक प्रमोशनल इवेंट में दिखाई दीं जहां वह येलो गाउन में काफी प्यारी लग रही थीं।

ये भी पढ़ेंः 1 साल की हुई आकाश अंबानी की लाडली वेदा, क्रूज पर धूमधाम से मनाया गया बर्थडे, फोटो वायरल

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 1 June 2024 at 07:52 IST