अपडेटेड 15 September 2024 at 20:19 IST
मां बनते ही बदल गईं Deepika Padukone, उठाया ये बड़ा कदम, सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा
बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक दीपिका-रणवीर हाल ही में एक बेबी गर्ल के मम्मी-पापा बनें हैं। इस दौरान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की रूटीन में बड़ा बदलाव आया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Deepika Padukone Instagram Bio: बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक दीपिका-रणवीर हाल ही में एक बेबी गर्ल के मम्मी-पापा बनें हैं। बेटी के जन्म के 9 दिन बाद आज दीपिका हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर गईं। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की रूटीन में बड़ा बदलाव आया है जिसकी अपडेट उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है।
अभिनेत्री के मां बनने के बाद उनके जीवन में अब कई चीजें बदलने वाली हैं और इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। अभिनेत्री ने अपना इंस्टाग्राम बायो बदल दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने अपने सोशल मीडिया बायो में क्या बदलाव किया है?
दीपिका-रणवीर के घर आई नन्ही परी
आपको बता दें कि 8 सितंबर 2024 को रणवीर-दीपिका के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया। इस कपल ने बेटी होने की सूचना सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ शेयर की। अब दीपिका ने नई अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर की है कि मां बनने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव हुआ है।
दीपिका ने उठाया बड़ा कदम
दीपिका पादुकोण की जिंदगी में बेबी गर्ल के आने से काफी बदलाव हुआ जिसका अपडेट उन्होंने अपना इंस्टाग्राम बायो चेंज करके दिया है। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टा बायो में लिखा है, 'फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट.' जिसका मतलब है 'खिलाओ. डकार लो. सो जाओ. दोहराओ।' बच्ची के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण की लाइफ ऐसी हो गई है इसलिए उन्होंने इंस्टा बायो को अपडेट कर दिया है।
Advertisement
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका
दीपिका इन दिनों न्यू बॉर्न बेबी का ख्याल रख रही हैं और उनका हाल उनके इंस्टा बायो जैसा है, जो हर मां का डिलीवरी के बाद होता है। एक्ट्रेस बेटी की डिलीवरी के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं और अब खबरें हैं कि वे करियर से ब्रेक लेकर अपनी बच्ची के साथ समय गुजारने वाली हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फरवरी 2024 में माता-पिता बनने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही दीपिका और रणवीर को अपना खास ख्याल रखते हुए देखा जाने लगा था। दोनों ही घर में नन्हें मेहमान के स्वागत के लिए उत्सुक थे और अंत में उनके घर में एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ, जिससे दोनों बहुत ही खुश हैं।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 15 September 2024 at 20:19 IST