अपडेटेड 12 October 2025 at 08:46 IST
Farida Patel Venkat: अपने लापता बेटे को ढूंढ रहीं ‘डियर जिंदगी’ फेम एक्ट्रेस, मुंबई पुलिस से मांगी मदद, सोशल मीडिया पर लगाई गुहार
Farida Patel Venkat: फरीदा पटेल वेंकट ने अपने पोस्ट में बताया कि अंशु 28 सितंबर 2025 से ग्रांट रोड ईस्ट स्थित अपने घर से लापता हैं। बाद में मुंबई पुलिस की मदद से उनकी आखिरी लोकेशन का पता चला।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Show Quick Read
Farida Patel Venkat: ‘वॉर’ और ‘डियर जिंदगी’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली सीनियर एक्ट्रेस फरीदा पटेल वेंकट इस समय काफी परेशान हैं। वो अपने 26 वर्षीय बेटे अंशु वेंकट को ढूंढ रही हैं जो लापता हैं। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। उनकी मदद के लिए एक्टर अनुपम खेर भी सामने आए हैं।
फरीदा पटेल वेंकट ने अपने पोस्ट में बताया कि अंशु 28 सितंबर 2025 से ग्रांट रोड ईस्ट स्थित अपने घर से लापता हैं। वो सुबह करीब 4:00 बजे ग्रांट रोड (ई) स्थित अपने घर से निकले थे लेकिन अबतक लौटे नहीं हैं। बाद में मुंबई पुलिस की मदद से उनकी आखिरी लोकेशन का पता चला।
लापता बेटे को ढूंढ रहीं फरीदा पटेल वेंकट
फरीदे ने पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा था कि उनके बेटे को आखिरी बार 30 सितंबर को शाम लगभग 5 बजे रुसी मेहता चौक (ग्रांट रोड ईस्ट) पर देखा गया था। उन्होंने अब मुंबई पुलिस और कुछ नेकदिल लोगों का शुक्रिया अदा किया है जो उनकी पोस्ट देखने के बाद उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। साथ ही फरीदा ने बेटे की नई लोकेशन को लेकर अपडेट भी शेयर किया और बताया कि अंशू को 7 अक्टूबर को रात लगभग 8:30 बजे कुर्ला पश्चिम में देखा गया था।
एक्ट्रेस ने लिखा कि अभी भी उनके बेटे की तलाश चल रही है और अगर कैसी भी मदद मिल पाई तो वो आभारी रहेंगी। उन्होंने फोन नंबर भी शेयर किया है और गुहार लगाई है कि जो भी अंशू को देखे तो उनके साथ रहे और तुरंत इस नंबर पर कॉल करके उन्हें जानकारी दे।
Advertisement
फरीदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अंशु की एक फोटो भी शेयर की थी और बताया कि जिस दिन वह लापता हुए थे, उस दिन उन्होंने वाइट स्ट्राइप वाले ब्लैक स्पोर्ट्स शॉर्ट्स, ग्रे कॉन्वर्स हुडी और काले जूते पहने हुए थे। परिवार ने कथित तौर पर लैमिंगटन रोड स्थित डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
फरीदा पटेल वेंकट कौन हैं?
फरीदा पटेल वेंकट ने बॉलीवुड के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्हें ‘वॉर’, ‘डियर जिंदगी’, ‘देवा’, ‘तू भी मोहब्बत’, ‘हिचकी’, ‘बरोट हाउस’, ‘नागिन’, ‘मोक्ष’, ‘दोबारा’, ‘प्लान ए प्लान बी’, ‘फालतू’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 12 October 2025 at 08:46 IST