अपडेटेड 17 February 2024 at 15:01 IST
Suhani Bhatnagar: दंगल गर्ल सुहानी भटनागर की मौत हुई कैसे? 'छोटी बबीता' के निधन से शोक की लहर
Suhani Bhatnagar Death: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' में 'छोटी बबीता' का रोल कर फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Suhani Bhatnagar Death: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' में 'छोटी बबीता' का रोल कर फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। सुहानी ने महज 19 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस खबर से बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि छोटी उम्र में सुहानी की मौत कैसे हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुहानी भटनागर लंबे समय से बीमार थीं। फरीदाबाद की रहने वाली एक्ट्रेस का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में इलाज चल रहा था। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उनका निधन शरीर में पानी भरने से हुई है।
कैसे हुई सुहानी भटनागर की मौत?
सुहानी भटनागर वही हैं जिन्होंने 'दंगल' में आमिर खान की छोटी बेटी का रोल निभाया था। उन्होंने हिट सॉन्ग 'बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है...' में शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। अब अचानक उनकी मौत की खबर से सब हैरान हैं।
कुछ वक्त पहले हुआ था एक्सीडेंट
बता दें कि कुछ वक्त पहले सुहानी भटनागर का एक्सीडेंट हुआ था। जिसकी वजह से उनके पैरों में चोट आई थी और पैर फ्रैक्चर हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनके इलाज के लिए जो दवाइयां दी गई थी, उसका उन्हें साइड इफेक्ट हुआ और धीरे-धीरे उनके शरीर में पानी भर गई और उनके निधन का कारण भी यही बताया जा रहा है।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 17 February 2024 at 14:32 IST