Dance Deewane: बैरी पिया गाने पर माधुरी दीक्षित ने दिखाए खूबसूरत डांस मूव्स, वीडियो पर फिदा हुए फैंस

2002 के रोमांटिक ड्रामा 'देवदास' के लोकप्रिय ट्रैक 'बैरी पिया' पर एक्‍ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने ने खूबसूरत डांस मूव्स दिखाए।

Madhuri Dixit
माधुरी के डांस पर फिदा हुए फैंस | Image: Instagram

Dance Deewane: 2002 के रोमांटिक ड्रामा 'देवदास' के लोकप्रिय ट्रैक 'बैरी पिया' पर एक्‍ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने ने खूबसूरत डांस मूव्स दिखाए।

एक्‍ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 39 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें पीले रंग की एथनिक ड्रेस में 'बैरी पिया' ट्रैक पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। 'देवदास' के इस गाने को श्रेया घोषाल और उदित नारायण ने गाया है।

यह गाना मूल रूप से ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।

ऐसा लगता है कि माधुरी का यह वीडियो 'डांस दीवाने' के सेट पर शूट किया गया है। इसमें माधुरी ने कम मेकअप के साथ अपने बालों को खुला रखा। उन्‍होंने अपने लुक को हरे रंग के कुंदन हार के साथ पूरा किया।

Advertisement

माधुरी फिलहाल 'डांस दीवाने' की जज हैं। सुनील शेट्टी भी इसे जज कर रहे हैं। होस्ट लाफ्टर क्वीन भारती सिंह हैं। यह शो कलर्स पर शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें… UP Board 10th 12th Result:छात्रों को जल्द मिलने वाली है खुशखबरी, रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट यहां जानिए

Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड