कृति सेनन के 'बोल्ड ऐड लुक' पर मचा बवाल, कंगना ने लगाई क्लास; बोलीं- भाई को बिकिनी...
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के एक नए विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। यह विज्ञापन रक्षाबंधन के पर्व की थीम पर आधारित था, लेकिन इसमें कृति के बोल्ड लुक और विज्ञापन के मूल कांसेप्ट को लेकर नेटिजन्स के साथ-साथ कंगना एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का नया विज्ञापन इन दिनों सोशल मीडिया पर बहस का मुख्य कारण बन गया है। रक्षाबंधन के मौके पर बने इस ऐड में ज्वेलरी से ज्यादा चर्चा कृति के पहनावे की हो रही है। विज्ञापन में कृति ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट वाले इंडो-वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं। त्योहार की परंपरा के बीच उनके इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं।
कंगना रनौत का तीखा हमला
इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि आज की ग्लोबल महिला के पास अलमारी में कपड़ों के कई विकल्प हैं कहा कि साड़ी, सलवार-कमीज, लहंगा से लेकर जींस और कॉकटेल ड्रेसेज तक। ऐसे में भाई की कलाई पर राखी बांधते वक्त बिकिनी या अंडरगारमेंट्स जैसा लुक चुनने का क्या मतलब है? कंगना ने इस ऐड को जानबूझकर असहज और अजीब बनाने का प्रयास बताया।
सुजैन बर्नर्ट ने भी उठाए सवाल
जर्मनी में जन्मी एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा कि एक लिबरल सोच रखने के बावजूद उन्हें यह विज्ञापन बेहद अनुचित लगता है। रक्षाबंधन एक गहरा और पवित्र त्योहार है, न कि कोई आम पार्टी। सुजैन ने आगे लिखा कि कम कपड़ों को 'महिला सशक्तिकरण' के नाम पर बेचना सही नहीं है। चूंकि विज्ञापन सीधे तौर पर युवाओं की सोच को प्रभावित करते हैं, इसलिए ऐसे विषयों पर संवेदनशीलता जरूरी है।
ये भी पढ़ें - ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरकारी वेबसाइटों पर अटैक करने वालों पर एक्शन, 5 राज्यों में NIA की रेड