'वेलकम टू द जंगल' को टक्कर देने के लिए 'कॉकटेल 2' के मेकर्स का मास्टर प्लान, दर्शकों के लिए लाया बंपर ऑफर
Cocktail 2 Offer: 'वेलकम टू द जंगल' कल यानि के 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब शाहिद, कृति, रश्मिका की फिल्म 'कॉकटेल 2' दर्शकों के लिए बड़ा ऑफर लेकर आई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Cocktail 2 Offer: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए इसके निर्माताओं ने दर्शकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है, जिससे फिल्म की कमाई में और उछाल आने की उम्मीद है। इस ऑफर के कारण कल रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं इस ऑफर के बारे में...
'कॉकटेल 2' के मेकर्स ने अपनी फिल्म की टिकटों पर बाय 1 गेट 1 फ्री का शानदार ऑफर निकाला है। यदि दर्शक बुकमाय शो के माध्यम से टिकट बुक करते हैं और 'कॉकटेल 2' कूपन कोड का उपयोग करते हैं, तो उन्हें एक टिकट के साथ दूसरी टिकट मुफ्त मिलेगी।
यह कदम फिल्म के बिजनेस को बनाए रखने के लिए एक मास्टर प्लान की तरह देखा जा रहा है।
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी 20 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है और 'वेलकम टू द जंगल' में 20 से अधिक सितारे नजर आएंगे।
Advertisement
कल यानी 26 जून को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'कॉकटेल 2' का यह ऑफर अक्षय कुमार की फिल्म की पहले दिन की कमाई पर कितना असर डालता है।