‘बेबी मैंने मैडॉक के साथ 7 फिल्में की…’; Cocktail 2 के प्री-रिलीज इवेंट में कृति सेनन-रश्मिका में हुई नोकझोंक! बीच में फंस गए शाहिद, देखें VIDEO

Cocktail 2: फिल्म 'कॉकटेल 2' के प्री-रिलीज इवेंट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कृति सेनन और रश्मिका मंदाना को मंच पर सबके सामने ही नोकझोंक करते देखा जा सकता है।

Follow : Google News Icon  
Rashmika Mandanna and Kriti Sanon at Cocktail 2 pre-release event
Rashmika Mandanna and Kriti Sanon at Cocktail 2 pre-release event | Image: X

Cocktail 2: फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज को लेकर फैंस काफी बेसब्र हैं। फिल्म का पहला प्री-रिलीज इवेंट रविवार शाम मुंबई में हुआ जहां डायरेक्टर होमी अदजानिया के साथ-साथ कास्ट से रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर भी सॉन्ग लॉन्च में शामिल हुए। अब इस इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

इनमें से एक वीडियो में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना को मंच पर सबके सामने ही नोकझोंक करते देखा जा सकता है। हालांकि, उनकी ये लड़ाई बिल्कुल भी सीरियस नहीं थी, ये सब केवल हंसी-मजाक में हुआ था जिसका वीडियो देख आपको भी हंसी आ जाएगी।

'कॉकटेल 2' के इवेंट में कृति-रश्मिका की नोकझोंक!

दरअसल, इस वीडियो में ‘फेवरेटिज्म’ को लेकर बात हो रही थी। इस हल्के-फुल्के पल की शुरुआत तब हुई जब कृति सेनन ने मजाक में सभी से कहा कि "मेरे गाने के लॉन्च" पर आपका स्वागत है जिसे सुन रश्मिका मंदाना हैरान रह गईं। 

इस पर रश्मिका ने तुरंत कृति को टोकते हुए कहा, "तुम्हारा मतलब मेरे गाने के लॉन्च से है?" फिर श्रीवल्ली उर्फ रश्मिका आगे कहती हैं- “दरअसल, आज मेरा गाना लॉन्च हो रहा है। हम तो बस तुम्हें खुश रखने के लिए तुम्हारा गाना कह रहे हैं।”

Advertisement

कृति को रश्मिका का जवाब

इसका कृति ने तुरंत करारा जवाब देते हुए कहा, "बेबी, मैंने मैडॉक के साथ सात फिल्में की हैं। यह मेरी आठवीं फिल्म है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें मुझे खुश रखने की कोई जरूरत है। मैं बहुत खुश हूं।" बस उनके इतना कहने की देरी थी कि रश्मिका ने तुरंत पलटवार करते हुए कह दिया- "छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद, मुझे लगता है कि पक्षपात थोड़ा बदल गया है।" ये सुनकर कृति भी शॉक्ड रह गईं और मुस्कुराने लगीं। फैंस को अब दोनों एक्ट्रेस की ये क्यूट नोकझोंक काफी पसंद आ रही है। 

फिर ये मामला शाहिद कपूर के पास गया जो साइड में खड़े होकर ये सब देख रहे थे और एंजॉय कर रहे थे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने किसी की साइड लिए बिना कहा कि ये गाना हम सबका है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Panchayat 5 Release: फुलेरा की दुनिया में फिर खोने को हो जाओ तैयार, जानिए कब रिलीज होगी ‘पंचायत 5’? नए अपडेट ने बढ़ाई बेसब्री

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड