अपडेटेड 26 January 2024 at 12:28 IST

Padma Awards 2024: चिरंजीवी-वैजयंती माला को पद्म विभूषण और मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण सम्मान

Padma Awards 2024: साल 2024 के पद्म अवॉर्ड की घोषणा कर दी गई है। जिसके अनुसार कई फिल्मी सितारों को पद्म विभूषण और पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया है।

Follow : Google News Icon  
Chiranjeevi
एक्टर चिरंजीवी और वैजयंती माला | Image: Republic

Padma Awards 2024: गुरुवार शाम को साल 2024 के पद्म अवॉर्ड की घोषणा की गई। ये शाम फिल्म जगत के लिए बेहद खास साबित हुई। केंद्र सरकार द्वारा पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों की लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में वैजयंती माला, चिरंजीवी से लेकर मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप समेत दिवंगत विजयकांत का भी नाम शामिल है।

आइए जानते हैं किन दिग्गज कलाकारों को पद्म विभूषण और पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया है।

वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण सम्मान

ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में नजर आने वालीं एक्ट्रेस वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने तमिल सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदी सिनेमा में अपना दमदार मुकाम बनाया। उन्हें बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ कमाल के फेशियल एक्सप्रेशन और डांसिंग के लिए भी जाना जाता है।

चिरंजीवी को पद्म विभूषण पुरस्कार

चिरंजीवी, साउथ सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने 1978 में सिल्वर स्क्रीन से डेब्यू किया। उन्होंने तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल और कन्नड़ में 150 से ज्यादा फीचर फिल्मों में काम किया है। चिरंजीवी साल 2008 में राजनीति से जुड़े। इतना ही नहीं वह केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के रूप में देश की सेवा भी कर चुके हैं। बता दें कि इससे पहले भी चिरंजीवी को साल 2006 में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Advertisement

मिथुन चक्रवर्ती को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड

मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं। डिस्को डांसर के नाम से मशहूर मिथुर अपने कमाल के डांस के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनकी पहली फिल्म 'मृगया' थी। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनका बहुद बड़ा योगदान रहा है।

उषा उत्थुप को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड

'हरी ओम हरी', 'वन टू चा-चा-चा' जैसे यादगार गाने गाकर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाने वालीं पॉप सिंगर उषा उत्थुप को उनकी यूनिक वॉइस के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई हिट और सुपरहिट गानों को अपनी दमदार आवाज से सजाया है।

Advertisement

दिवंगत विजयकांत हुए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित

एक्टर और पॉलिटिशियन विजयकांत भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हें मरणोपरांत उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। एक्टर का निधन दिसंबर 2023 में हो गया था। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दी हैं। 

ये भी पढ़ें : कंगना रनौत से लेकर सनी देओल तक, बॉलीवुड पर चढ़ा तिरंगे का रंग; इस तरह दी Republic Day की बधाई

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 26 January 2024 at 12:23 IST